Posts

Showing posts from July, 2024

पुन्हाना से टिकट की दावेदारी कर लोगों की नब्ज टटोल रहे संदीप खटाना

Image
पुन्हाना से टिकट की दावेदारी कर लोगों की नब्ज टटोल रहे संदीप खटाना मोहम्मद मुस्तफा, पुन्हाना | एटीवी हरियाणा | चुनाव को नजदीक आते देख सोहना विधानसभा छोडक़र कांग्रेस का एक कार्यकर्ता पुन्हाना विधानसभा से टिकट की दावेदारी कर लोगों की नबज टटोल रहा है। सियासी जानकारों की मानें तो यहां से बाहर के लोगों द्वारा दावेदारी करना उनकी भूल है, यहां दो पुराने नेताओं के बीच ही वच्र्सव की जंग होगी। पार्टी भले ही बाहर के लोगों को टिकट दे भी दे, लेकिन फिर भी इतना आसान नहीं है। क्योंकि यहां दोनों पुराने नेताओं का अपना अपना वोट बैंक है। जबकि नए नेताओं के लिए यहां का मैदान बंजर भूमि की तरह है। कांग्रेस पार्टी से अपने लिए टिकट की दावेदारी करने वाले संदीप खटाना रविवार को शिकरावा मोड़ स्थित पुन्हाना में अपने नए कार्यालय पर पत्रकारों से रुबरु हुए। जहां पर पत्रकारवार्ता के दौरान कहा कि वह यहां से कांग्रेस पार्टी से चुनाव लडऩे आए हैं। जब पत्रकारों ने उनसे सवाल पूछा कि वह अपनी विधानसभा छोडक़र यहां से क्यों चुनाव लडऩा चाहते हैं, जहां उनकी इतनी मजबूत पकड़ भी नहीं है। इस पर संदीप खटाना पत्रकारों को गोलमोल ...