पिनगवां में पहुंची एक साथ 13 बारात, गरीब बेटियों की शादियां कराई

मोहम्मद मुस्तफा/पिनगवां (नूंह)
पिनगवां कस्बे की प्रजापत वाटिका में मंगलवार को सर्व समाज सेवा समीति द्वारा सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन हुआ। जिसमें सात फेरे लेकर 13 नवविवाहित जोड़े शादी के बंधन में बंधे। इस कार्यक्रम में नवविवाहित जोड़ों को आर्शिवाद देने के लिए प्रशासनिक, राजनैतिक एवं सामाजिक लोगों ने भी भाग लिया। कार्यक्रम में जिला प्रमुख जान मोहम्मद, पंचायत समीति चेयरमैन पिनगवां, वाइस चेयरमैन, संजय सिंगला उर्फ बिल्लू पूर्व सरपंच पिनगवां, नायब तहसीलदार जीताराम, गिरदावर खुर्शीद अहमद, पिनगवां थाना प्रभारी अजयवीर भड़ाना, समाजसेवी असलम गोरवाल, हाजी अख्तर हुसैन, सहूद इंजीनियर, नवाब मुंबई, गुलदीन व मनोज के अलावा कई हस्तियों ने शिरकत कर कार्यक्रम की शौभा बढ़ाई।
सामूहिक विवाह सम्मेलन में उत्तर प्रदेश, राजस्थान तथा हरियाणा के विभिन्न जिलों से लडक़े तथा लडक़ी पक्ष के लोगों ने कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिरकत कर कार्यक्रम की हौसला अफजाई करने के साथ - साथ समिति के पदाधिकारियों का आभार जताया। जिला प्रमुख जान मोहम्मद ने कहा कि उनका गांव पिनगवां कस्बे के समीप लगता है, इसलिए उनकी जिम्मेदारी यहां ज्यादा बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि जिला परिषद नूंह की तरफ से ऐसी संस्थाओं के लिए जो भी उनकी तरफ से बेहतरीन कदम उठाए जा सकते हैं, वह उठाए जाएंगे। संस्था की हर संभव मदद की जाएगी। वहीं नायब तहसीलदार जीताराम ने कहा कि सर्व समाज सेवा समिति पिनगवां के द्वारा सराहनीय प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह संस्था समाज की भलाई के लिए समय-समय पर कार्यक्रम करती रहती है। इस बार 13 गरीब लड़कियों की शादी बड़ी धूमधाम से कराई गई है। जरूरत के मुताबिक सभी सामान लड़कियों को दिया गया है।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन समाज सेवा के क्षेत्र में काम करने वाली ऐसी संस्थाओं को हर संभव मदद देने के लिए तैयार है। थाना प्रभारी अजयवीर भड़ाना ने कहा कि समाज में ऐसी संस्थाओं की काम करने की आवश्यकता है। ऐसी संस्थाएं समाज को रास्ता दिखाने का काम करती हैं। खास बात यह है कि मुस्लिम समाज में इस तरह की संस्थाओं का चलन मेवात जिले में कम है। इस संस्था ने बेहतरीन काम किए हैं।

Comments
Post a Comment