एक करोड़ 86 लाख से होंगे नूंह खंड में विकास कार्य : राहिला बानो
एक करोड़ 86 लाख से होंगे नूंह खंड में विकास कार्य : राहिला बानो
जुबेर खान /नूंह ( मेवात )
शुक्रवार को नूंह के बीडीपीओ कार्यालय में नूंह ब्लाक समिति की पहली बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता चेयरपर्सन राहिला बानो ने की। इस दौरान उनके पति आमिल जुम्मा सालाहेडी के अलावा खंड के सभी 30 मेंबर मौजूद रहे। इसके अलावा बैठक में नूंह विधायक आफताब अहमद व नूंह के बीडीपीओ कुलजीत सिंह दहिया भी मौजूद रहे। चेयरपर्सन राहिला बानो ने बैठक की शुरूआत कर सभी मेंबरों से विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव लिए। इस दौरान मेंबरों ने बिजली, पानी, सडक़ के अलावा गांवों में रोशनी का प्रबंध सहित अन्य प्रकार की समस्याओं को रखा। उन्होंने कहा कि नूंह खंड में लगभग 1 करोड़ 86 लाख की लागत से विकास कार्यों को बढ़ावा दिया जाएगा। इस मौके पर चेयरपर्सन राहिला बानो व उनके पति आमिल जुम्मा सालाहेड़ी ने कहा कि उनका मकसद धन कमाना नहीं बल्कि नूंह खंड के लोगों की दिल सेवा करना है। पूर्व से हीं नूंह क्षेत्र में काफी विकास कार्य कराने की जरूरत है। वह नूंह क्षेत्र में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराएंगे। इसके लिए अभी से प्रयास शुरू कर दिए है। उन्होंने कहा कि आज भी कई गांवों से विकास कोसों दूर है लेकिन वहां तक विकास की रफ्तार को लेकर जाने के लिए वह प्रयास करेंगे। इस दौरान मुख्य रूप से उप चेयरमैन कौशल संगेल के अलावा मेंबर वसीम प्रधान ऊंटका ने भी कई समस्याओं से चेयरमैन को अवगत कराया। जिनके समाधान के लिए सभी से सहमति जताई।
नूंह खंड में लगभग 1 करोड़ 86 लाख की लागत से विकास कार्यों को बढ़ावा दिया जाएगा। इस मौके पर चेयरपर्सन राहिला बानो व उनके पति आमिल जुम्मा सालाहेड़ी ने कहा कि उनका मकसद धन कमाना नहीं बल्कि नूंह खंड के लोगों की दिल सेवा करना है। पूर्व से हीं नूंह क्षेत्र में काफी विकास कार्य कराने की जरूरत है। वह नूंह क्षेत्र में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराएंगे। इसके लिए अभी से प्रयास शुरू कर दिए है। उन्होंने कहा कि आज भी कई गांवों से विकास कोसों दूर है लेकिन वहां तक विकास की रफ्तार को लेकर जाने के लिए वह प्रयास करेंगे। इस दौरान मुख्य रूप से उप चेयरमैन कौशल संगेल के अलावा मेंबर वसीम प्रधान ऊंटका ने भी कई समस्याओं से चेयरमैन को अवगत कराया। जिनके समाधान के लिए सभी से सहमति जताई।
.jpg)
Comments
Post a Comment