तेलंगाना की महिला को वन स्टाप सेंटर टीम ने परिजनों को सौंपा



घरेलू हिंसा से परेशान होकर तेलंगाना से मेवात पहुंची 43 वर्षीय महिला को रविवार को वन स्टॉप सेंटर की टीम ने महिला का पता मालूम करके उसके परिजनों को सौंप दिया। इस दौरान एएसआई जगमाल, सिपाही प्रमोद, गीता व सोनिका, मुनफेद रेडियो मेवात और वन स्टॉप सेंटर के सभी सदस्य मौजूद रहे। वन स्टॉप सेंटर की तरफ से महिला के लिए किराया भी मुहैया कराया गया।

 नूंह वन स्टॉप सेंटर प्रभारी अधिवक्ता मोहम्मद अशफाक अली ने बताया कि बीते 2 मार्च को पुलिस चौकी मोहम्मदपुर अहीर से सिपाही रविंद्र उनके पास महिला को लेकर आया था। जिसके बाद महिला की काउंसलर फर्खुन्दा द्वारा कई बार काउंसलिंग की गई। जिससे पता चला कि महिला तेलंगाना के जिला महबूबाबाद अन्नापुर वारंगल की रहने वाली है। जो कि घरेलू हिंसा की शिकार है। महिला से पूछताछ के बाद तेलंगाना के वन स्टॉप सेंटर द्वारा उसके परिजनों को सूचना दी गई। जो सूचना के बाद नूंह वन स्टॉप सेंटर पहुंचे, लेकिन परिजनों के पास वापिस जाने के लिए पैसे नहीं थे। वन स्टॉप सेंटर नूंह द्वारा महिला और उसके परिजनों को किराये के लिए पैसे भी मुहैया कराए गए। अधिवक्ता मोहम्मद अशफाक अली ने बताया कि पीडित महिला को 3 दिन का अस्थाई आश्रय प्रदान करने के साथ वन स्टॉप सेंटर पर मिलने वाली सभी सुविधाएं मुहैया कराई गई। उन्होंने बताया कि उपायुक्त अजय कुमार व डीपीओ मीनाक्षी चौधरी के मार्गदर्शन में वन स्टॉप सेंटर नूंह महिलाओं के हितों के लिए सदैव तत्पर रहता है। अब तक 755 महिलाओं को सहायता प्रदान की जा चुकी है।

#ATVHARYANA #ONESTOPCENTER #MEWATNEWS #NUHNEWS 

Comments

Popular posts from this blog

अल्लाह को राजी करने के लिए सबसे बेहतर माह ए रमजान

विधायक मामन खान ने ग्रामीणों के बीच इफ्तियार किया रोजा

पुन्हाना से टिकट की दावेदारी कर लोगों की नब्ज टटोल रहे संदीप खटाना