बारिश और ओलावृष्टि से बर्बाद हुई किसानों की फसलें: रमेश मानुवास
बारिश और ओलावृष्टि से बर्बाद हुई किसानों की फसलें: रमेश मानुवास
एटीवी संवाददाता/ जुबेर खान, नूंह।
शनिवार को हुई तेज बारिश ने जहां तापमान को कम करके आमजन को गर्मी से राहत दी है वहीं बारिश व ओलावृष्टि ने गेहूं, सरसों की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। सरसों व गेहूं की फसल खराब होने से पीडि़त किसानों ने मुआवजे की मांग की है। नूंह क्षेत्र में हुई तेज बारिश व ओलावृष्टि ने गेहूं व सरसों की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष रमेश मानुवास, जावेद गोरवाल मालब, टेकचंद नम्बरदार, लक्ष्मण नम्बरदार, अशोक कुमार, अमरचंद, ओमप्रकाश, जयसिंह, दीनमोहमद, फारूक, सोकत, सोनू यादव, सुनील कुमार, परवीन कुमार, हरीश कुमार, प्रेमपाल नम्बरदार, देवीरम, राकेश यादव, जयचंद हेतराम, राजेन्द्र यादव, अमित कुमार, सुरेंद्र कुमार आदि किसानों ने बताया कि बारिश व तेज हवा के कारण सरसों व गेहूं की तैयार फसल धरती पर गिर कर बिछ गई है। दोनों फसलों का खेत में बिछोना बन गया है, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। प्रशासन किसानों को बर्बाद फसल का मुआवजा प्रदान करें। वहीं खादर क्षेत्र में जायद की फसलों को भी बारिश से नुकसान होगा। किसानों के नुकसान की भरपाई के लिए सरकार और जिला प्रशासन को गिरदावरी कराकर किसानों को उचित मुआवजा देना चाहिए।

Comments
Post a Comment