मौत से पहले दोस्तों ने बनाई वीडिया, थोडी देर बाद हो गई मौत


बूढे मां-बाप का बुझ गया इकलौता चिराग, गांव में मातम

मोहम्मद मुस्तफा/पुन्हाना। 

जिले के बडे गांव सिंगार में शुक्रवार को एक बडा हादसा हो गया। इस दर्दनाक हादसे में बूढे मां-बाप के इकलौते पुत्र कासिफ की मौत हो गई। मौत से थोडी देर पहले ही मृतक कासिफ के दोस्तों ने एक वीडियो भी बनाई, जिसमें मृतक का दोस्त उससे कहता है  कि वीडियो तो तुम्हारी बन चुकी है, अब तुम्हारी भले ही मौत हो जाए। इस वीडियो को शोसल मीडिया पर जमकर वायरल भी किया जा रहा है। जब अचानक कासिफ की मौत की खबर उसके दोस्तों के पास पहुंची तो उन्हें यकीन नहीं हुआ, और कहने लगे कि कासिफ की वीडियो अभी अभी हंसते हुए देखी है। इस हादसे से परिवार के लोगों में मातम और गांव में शौक की लहर दौड गई है। सूचना के बाद पहुंची बिछोर पुलिस ने शव को कब्जेे में लेकर पोस्टामर्टम के लिए मांडीखेडा अस्पताल भिजवा दिया।

जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय कासिफ पुत्र हमीद निवासी सिंगार शुक्रवार को अपने सरसों के खेत से बाइक पर फेडा ढोने में लगा हुआ था। जब वह खेत के लिए जा रहा था तो उसके एक दोस्त ने उसकी हंसी मजाक में वीडियो बनाई और उसे वायरल कर दिया। लेकिन जब कासिफ वापिस खेत से घर की तरफ लौट रहा था तो गांव के स्कूल के पास जैसे ही उसने सडक़ को क्रोस किया तो सामने से दूसरी बाइक उनकी बाइक से टकरा गई और कासिफ सिर में चोट लगने के कारण गंभीर रुप से घायल हो गया। लोगों ने आनन फानन में उसे पुन्हाना अस्पताल पहुंचाया, जहां पर कुछ समय बाद डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जब ये खबर कासिफ के परिजनों के पास पहुंची तो परिवार में अचानक मातम सा पसर गया।


Comments

Popular posts from this blog

राव इंद्रजीत सिंह की जीत में सहभागी बनेगा मेवात : गौरव जैन

अल्लाह को राजी करने के लिए सबसे बेहतर माह ए रमजान

विधायक मामन खान ने ग्रामीणों के बीच इफ्तियार किया रोजा