पब्लिक हेल्थ के जेई पर पैसे मांगने का आरोप, मुख्यमंत्री से शिकायत

 पब्लिक हेल्थ के जेई पर पैसे मांगने का आरोप, मुख्यमंत्री से शिकायत 


जुबेर खान /नूंह ( मेवात ) 
नूंह भाजपा सहकारिता एवं पीएमजीकेएवाई के जिला सयोंजक जावेद गोरवाल ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल एवं सहकारिता व जन स्वास्थ्य मंत्री डॉ बनवारी लाल को दी लिखित शिकायत में जन स्वास्थ्य विभाग नूंह में जेई के पद पर कार्यरत अरशद के खिलाफ अवगत करवाते हुए लिखा है कि गांव मालब में पीने के पानी की बड़ी किल्लत है और अरशद जेई को बार बार कहने व लिखित में दी गई मगर आज तक कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई। जावेद गोरवाल ने बताया कि मालब गांव की आबादी लगभग 20 हजार है, उपरोक्त जेई के कार्यक्षेत्र में आने वाले गावं जिनमे बीरसिका, दिहाना व आकेडा में गांवों के लोगो से पैसे लेकर पानी के अवैध कनेक्शन करवाए हुए है, जिसकी वजह से गांव  
मालब में पीने के पानी की एक बूँद तक नहीं पहुँचती है| गावं के लोग पीने के लिए पानी की एक एक बूँद के लिए तरस रहे है, सम्पन्न लोग तो फिर भी लगभग 1300 रूपये में पानी का टेंक मंगवा लेते है लेकिन गरीब लोग जो पिने का पानी की के लिए भी मजबूर है। 

आरोप है कि गावं में पेयजल संकट के बारे जन स्वास्थ्य विभाग को कई बार लिखित में शिकायत दी जा चुकी है लेकिन जेई और आला अधिकारियो के कान पर जूं तक नहीं रेंगीती| इससे अवगत कराते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री को लिखा है कि आपके कार्यकाल के पिछले 8 वर्षो में आपके द्वारा गरीब परिवारो के उत्थान के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाओ की शुरूआत की गई है, जिनसे निश्चित तौर पर गरीब परिवारों को लाभ पहुंचा है केन्द्रीय सरकार द्वारा चलाई गई हर घर जल योजना का भी अरशद जेई जैसे भ्रष्ट कर्मचारियों/ अधिकारियो ने मजाक बनाकर रखा दिया है, जिसके तहत  गावं में लगभग 20 प्रतिशत घरो में नल लगाया है, उसके लिए भी ठेकेदारों ने पानी की लाइन बिछाने हेतु गावं के साफ़-सुथरे रास्तो को उबड़ खाबड़ व गड्डो में तब्दील कर दिया है वैसे तो नूहं जिले के सभी गावों की यही कहानी है लेकिन जावेद गोरवाल ने मुख्यमंत्री का ध्यान गावं मालब पर केन्द्रित करते हुए अवगत कराया कि जब उपरोक्त जेई से मैंने पानी की समस्या के समाधान के लिए अनुरोध किया है तो भ्रष्ट जेई ने मुझसे भी पेसे मांगे और जब मैंने अपना परिचय दिया तो मुझे ऊँची आवाज में कहा कि बहुत देखे है तेरे जैसे भाजपा वाले, जो होता हो वो करवा लेना। जब इस बारे में अरशद जेई से फोन पर बात की गई तो उन्होंने बताया कि मेरे पास गांव मालब की पानी की समस्या को लेकर कोई भी लिखित शिकायत आज तक नहीं मिली है और ना ही मैंने किसी से पैसे की डिमांड  है। मेरे ऊपर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। 

Comments

Popular posts from this blog

राव इंद्रजीत सिंह की जीत में सहभागी बनेगा मेवात : गौरव जैन

अल्लाह को राजी करने के लिए सबसे बेहतर माह ए रमजान

विधायक मामन खान ने ग्रामीणों के बीच इफ्तियार किया रोजा