फिरोजपुर झिरका में लगा किसान हितेशी मेला, स्कीमों की दी जानकारी

 फिरोजपुर झिरका में लगा किसान हितेशी मेला, स्कीमों की दी जानकारी


साजिद हुसैन/फिरोजपुर झिरका (नूंह)

उपमंडल कृषि एवं किसान कल्याण विभाग फिरोजपुर झिरका के प्रांगण में मोटे अनाजों के प्रोत्साहन हेतु जिला स्तरीय किसान मेले का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न विभाग जैसे मछली पालन, पशुपालन, उधान विभाग व स्वास्थ्य विभाग स्वस्थ विभाग के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों में चल रही स्कीमों के बारे में किसानों को विस्तृत जानकारी देने के साथ-साथ उनके फायदों के बारे में किसानों को समझाया।

मेले की मुख्य अतिथि श्रीमती चिनार चहल उपमंडल अधिकारी फिरोजपुर झिरका रही। जिन्होंने कृषि उपकरण व कृषि उत्थान से संबंधित प्रियदर्शनी का अवलोकन किया और मोटे अनाजों के खाने के फायदों के बारे में किसानों को प्रोत्साहित किया। डॉक्टर अनिल कुमार उपनिदेशक कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने कृषि विभाग में चल रही विभिन्न स्कीमों जैसे कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सोयल हेल्थ कार्ड व अन्य स्कीमों के बारे में जानकारी दी और ज्वार को चारे के रूप में न बोकर खाने के लिए भी बोया जाए और मोटे अनाज के बारे में संपूर्ण जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि प्रोटीन खनिज विटामिन के मामले में गेहूं चावल की तुलना में मोटा अनाज 3 से 5 गुना अधिक पौष्टिक होता है। इसकी खेत के लिए पानी की भी बहुत कम आवश्यकता होती है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि मोटा अनाज बाजरा, कैंसर अस्थमा, विटामिन बी, लस मुक्त, मांसपेशियों, पाचन शक्ति, मधुमेह,आदि में शरीर की विभिन्न बीमारियों व पाचन शक्ति को बढ़ाने में मदद करता है।

मेले में 1000 किसानों ने लिया भाग:

श्री विजय कुमार सहायक कृषि अभियंता द्वारा कृषि में ड्रोन तकनीक से नैनो यूरिया,इंडिया की नंबर वन कंपनी सिजेंटा दवाइयों व अन्य दवाइयों की स्प्रे के बारे में बताया और मौके पर ड्रोन से स्प्रे करने का प्रशिक्षण भी किसानों को दिखाया गया। उन्होंने यह भी कहा कि ड्रोन पर सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी के बारे में किसान जानकारी ले कर सब्सिडी का फायदा उठायें। डॉक्टर रामसेवक कृषि विज्ञान केंद्र शिकोहपुर ने मिट्टी में पोषक तत्वों के प्रबंधन व मिट्टी की जांच, सैंपल कैसे लें इसके बारे किसानों संपूर्ण जानकारी दी। इसके बाद किसान प्रतियोगिता प्रश्नोत्री का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों द्वारा सही उत्तर देने वाले 10 किसानों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर राजकुमार, युसूफ, तेज सिंह, श्याम सिंह, डॉ सतबीर, अनुज कृषि विभाग व अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

राव इंद्रजीत सिंह की जीत में सहभागी बनेगा मेवात : गौरव जैन

पुन्हाना से टिकट की दावेदारी कर लोगों की नब्ज टटोल रहे संदीप खटाना

बेटी की शादी बिना दहेज कर पूर्व सरपंच ने समाज में पेश की मिसाल