हाथ से हाथ जोड़ो" में दो दर्जन ने भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थामा : आफताब अहमद
हाथ से हाथ जोड़ो" में दो दर्जन ने भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थामा : आफताब अहमद
एटीवी संवाददाता, जुबैर खान /नूंह।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के बाद हरियाणा कांग्रेस द्वारा हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम के अंतर्गत नूंह विधायक व कांग्रेस विधायक दल उप नेता चौधरी आफताब अहमद मंगलवार को उजीना गांव पहुंचे। जहां कार्यक्रम में दो दर्जन से अधिक लोगों ने भाजपा छोड़कर विधायक आफताब अहमद की अगुवाई में कांग्रेस का दामन थाम लिया, कांग्रेस पार्टी और स्थानीय विधायक के लिए ये बडी सफलता है। भारत जोड़ो यात्रा में घर- घर जाकर लोगों से संपर्क किया जा रहा है और हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत की और घर-घर जाकर केंद्र की मोदी सरकार की नाकामियों और वादाखिलाफी से लोगों को अवगत कराया। विधायक आफताब अहमद ने कहा कि भाजपा राज में महंगाई दर आसमान में है, पेट्रोल-डीजल गैस के दाम लगातार बढ रहे हैं, बेरोजगारी रिकार्ड तोड स्तर पर पहुंच गई है, भ्रष्टाचार चर्म पर है, कानून व्यवस्था शून्य है और भाजपा जजपा सरकार पूरी तरह से विफल साबित हो चुकी है। उन्होंने मेवात के विकास को लेकर प्रदेश सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि मौजूदा सरकार ने कोई नई परियोजना तो दी नहीं बल्कि पुरानी कांग्रेस परियोजनाओं को रोकने का काम किया।
आफताब अहमद ने कहा कि उजीना के लिए उनके वालिद मरहूम चौधरी खुर्शीद अहमद पूर्व सांसद ने आई टी आई, सिंचाई की व्यवस्था का विशेष प्रबंध कराने का काम किया तो स्वयं आफताब अहमद ने 33 केवी सब स्टेशन, सीनियर सेकेंडरी स्कूल उप ग्रेड, सडकों का निर्माण व पीने के पानी की व्यवस्था कराने का काम किया था। भविष्य में कांग्रेस सरकार बनने पर आस पास की कंपनियों में गांव के युवाओं को नौकरियों का प्रावधान कराया जाएगा।
इन लोगों ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का थामा दामन:
महेंद्र मास्टर, लक्ष्मण सिंह, राजपाल, काशीराम, औम प्रकाश फौजी, रमेशवर, हबडू, धनपाल, अशोक कुमार, नरेंद्र फौजी, निरंजन फौजी, प्रमोद फौजी, विनोद फौजी, विरेंद्र मेंबर, विनय, सुनिल मास्टर, प्रताप सिंह, उदय वीर, राम किशन, ललित, गुड्डू ठेकेदार, हरिओम ठेकेदार, सचिन, राजेन्द्र, जयप्रकाश, अभिशेख, हरिश, विकास कुमार, सुभाष पंडित, सुनिल, राजबीर मेंबर सहित दो दर्जन से अधिक लोगों ने भाजपा छोड़ कांग्रेस पार्टी में आस्था व्यक्त की। विधायक आफताब अहमद ने कहा कि जिन लोगों ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन की है उनका वो दिल से स्वागत करते हैं और ये उनके कांग्रेस रूपी परिवार के सदस्य हैं। ये आज वक्त की जरूरत है कि भाजपा के कुशासन के खिलाफ सभी को एकजुट होकर लड़ाई लड़नी होगी ताकि किसान, जवान, मजदूर, गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के हितों की रक्षा की जा सके। विधायक आफताब अहमद ने कहा कि बाबुपुर गांव से शुरू हुआ हाथ से हाथ जोड़ो अभियान उजीना के बाद अन्य गांवों में पहुंचेगा और गरीब, मजदूर, किसान व आम इंसान के मुद्दों को लेकर कांग्रेस सडक से लेकर विधान सभा तक संघर्ष करेगी। वहीं पीसीसी सदस्य महताब अहमद ने कहा कि भाजपा सरकार ने अग्निवीर योजना लाकर देश के उन युवाओं के हितों पर कुठाराघात किया है जो देश सेवा में अपना भविष्य संवारना चाहते थे। उन्होंने कहा कि आज किसानों को एमएसपी, युवाओं को रोजगार, कर्मचारियों को पुरानी पेंशन, महिलाओं के लिए घर चलाने की दिक्कतें आ रही हैं। कांग्रेस सरकार बनने पर सभी वर्गों के लिए काम करेगी और मेवात के विकास को फिर से शुरू करेगी।इस दौरान मकसूद शिकरावा, शरीफ अड़बर, जुगन, सुख्खी चेयरमैन, आनंद आटा, मदन तंवर, विरेंद्र पप्पू, नरेश, शौकत ऐडवोकेट, आसिफ चंदैनी, सहाबुद्दीन सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे।


Comments
Post a Comment