एएफएसओ चांद सिंह को ले डूबा लालच का अंधेरा

 एएफएसओ चांद सिंह को ले डूबा लालच का अंधेरा


एटीवी, संवाददाता/जुबैर खान,नूंह।

नूंह जिले में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में तैनात एएफएसओ चांद सिंह को रिश्वत का अंधेरा ले डूबा। मंगलवार को विजीलेंस की टीम ने उन्हें फिरोजपुर झिरका से दस हजार रुपये की रिश्वत के साथ रंगे हाथ दबोचने में सफलता हासिल की है। आरोपी एएफएसओ चांद सिंह ने डिपो होल्डर का किराया रिलीज कराने की एवज में ली थी रिश्वत। विजीलेंस की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर बुधवार को अदालत में पेश किया।

जानकारी के मुताबिक एएफएसओ चांद सिंह ने नगीना के मुस्तफा नाम के एक डिपो होल्डर से किराये के पैसे रिलीज कराने की एवज में पचास हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी, जिसके बाद डिपो होल्डर और एएफएसओ का सौदा तय हो गया। जिसमें से एएफएसओ ने डिपो होल्डर से बीस हजार रुपये तो पहले दिन ही ले लिए और जब उन्होंने डिपो होल्डर से तय हुई सौदाबाजी में से दस हजार रुपये लिए तो विजीलेंस की टीम ने डिपो होल्डर की शिकायत पर उन्हें फिरोजपुर झिरका से गिरफ्तार कर लिया। एएफएसओ की गिरफ्तारी के बाद से ही खाद् एवं आपूर्ति विभाग के अन्य अधिकारियों में हडकंप मचा हुआ है। बता दें कि एएफएसओ का कुछ दिन पहले ही प्रमोशन हुआ था, वो नूंह जिले में खाद् एवं आपूर्ति विभाग में इंस्पेक्टर के पद पर भी ड्यूटी कर चुके हैं, लेकिन उन्हें लालच के अंधेरे ने जेल की सलाखों के पीछे भिजवा दिया है।


Comments

Popular posts from this blog

राव इंद्रजीत सिंह की जीत में सहभागी बनेगा मेवात : गौरव जैन

अल्लाह को राजी करने के लिए सबसे बेहतर माह ए रमजान

विधायक मामन खान ने ग्रामीणों के बीच इफ्तियार किया रोजा