लाली क्लीनिक पर हर गुरुवार को मिलेगी महिलाओं को रोगों से बचने की जानकारी

 लाली क्लीनिक पर हर गुरुवार को मिलेगी महिलाओं को रोगों से बचने की जानकारी

एटीवी संवाददाता/साहुन खान, नूंह।

नूंह के शहीद हसन खां मेवाती राजकीय मेडिकल कॉलेज नल्हड़ में रविवार को स्त्री रोगों के प्रति जागरुकता लाने के लिए एक सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें स्त्री रोगों पर प्रहार, बहनों को स्वास्थ्य बनाने, स्वास्थ्य की देखभाल और बीमारियों से बचाने के प्रति जागरुक किया गया। कार्यक्रम में डॉ दिव्या मंगला ने आये  हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्त्रियों में होने वाले गुप्त रोगों व समय-समय पर उम्र के साथ आने वाली बीमारियों से कैसे निपटने और बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी गई।

 स्त्री रोग सेमिनार में गर्भाश्य के मुहाने के कैंसर को लेकर भी सुझाव व उससे बचने के उपाय और इसके बाद सर्जरी को लेकर भी चर्चाएं की गई। इसके अलावा बोन हेल्थ के विषय पर भी प्रकाश डाला गया और स्त्रियों में कैल्शियम की कमी को किस प्रकार पूरा किया जाए इसे लेकर भी चर्चाएं की गई तथा बालिकाओं, स्त्रियों की सामान्य समस्याओं को लेकर भी चर्चा हुई। डॉ. एस पी सिंह तथा डॉ. दिव्या मंगला ने लाली क्लीनिक के बारे में बताया कि बालिकाओं में होने वाले विकारों व समस्याओं के बारे में हर गुरुवार को 2 बजे  से 4 बजे तक शहीद हसन खां मेवाती मेडिकल कॉलेज  में ओपीडी नंबर 9  लाली क्लीनिक चलाया जायेगा। जिसके माध्यम से बालिकाओं को और युवावस्था की किशोरावस्था में आने वाली समस्याओं को अवगत कराया जाएगा और किशोरावस्था में होने वाले रोगों से कैसे बचा जाए उसकी संपूर्ण जानकारी भी दी जाएगी। इस मौके पर मेडिकल कॉलेज के निदेशक डॉ. पवन कुमार गोयल, सिविल सर्जन नूंह, डॉक्टर एसपी सिंह, डॉक्टर  दिव्या मंगला, डॉक्टर  शिप्रा मिसरा, डॉक्टर सुलभा नाइक, डॉक्टर पूजा शर्मा आदि ने लाली क्लिनिक हेल्थ कार्ड को रिलीज किया। हरियाना के कई गणमान्य डॉक्टर और छात्र डॉक्टर उपस्थित रहे ।


Comments

Popular posts from this blog

राव इंद्रजीत सिंह की जीत में सहभागी बनेगा मेवात : गौरव जैन

अल्लाह को राजी करने के लिए सबसे बेहतर माह ए रमजान

विधायक मामन खान ने ग्रामीणों के बीच इफ्तियार किया रोजा