अपने दांत और मुंह को कैसे स्वस्थ रखें, देखें ये खबर

 अपने दांत और मुंह को कैसे स्वस्थ रखें, देखें ये खबर

मुख स्वास्थ्य दिवस पर किया विद्यार्थियों को जागरुक

एटीवी संवाददाता/साहुन खान, नूंह।  सोमवार को मुख स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जिला नूंह के दंत सर्जनों ने अपने अधीनस्थ आने वाले स्कूल, कॉलेज, वृद्याश्रम, अनाथालय में मौजूद विद्यार्थियों, वृद्ध और बच्चों को मुख स्वस्थ्य संबंधित जानकारी दी। जिला नागरिक अस्पताल मांडीखेडा में कार्यरत दंत सर्जन प्रभारी डॉक्टर सुशील कुमार डोकवाल व अन्य दंत सर्जन डॉक्टर वैभव गंभीर, डॉक्टर रजनीकांत द्वारा नगीना आईटीआई के विद्यार्थियों को अपने दांत और मुख को स्वस्थ रखने की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं, उन्हें अपने स्वस्थ्य का सबसे ज्यादा ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि स्वस्थ युवा ही देश को सही प्रगति के पथ पर ला सकता है। उनके द्वारा बताया गया की बच्चे के जन्म से ही कैसे मुख को स्वस्थ्य रखा जाये। डॉ. सुशील ने बताया कि सभी छात्रों को सुबह के वक्त और रात को सोने से पहले टूथ पेस्ट के साथ ब्रुश करनी चाहिए है और जानकारी दी कि हमें फल, अधिक रेशे वाला भोजन करना चाहिए जो हमारे दन्त के स्वस्थ्य के लिए जरूरी है और इस प्रकार का भोजन सेवन में नहीं लाना जैसे की कोल्ड ड्रिंक्स, बेकरी उत्पाद मुख्यत: वे खाद्य पदार्थ जो दांतों को चिपकते हंै और खाना खाने के बाद कुल्ला अवश्य करें। 

ब्रुश करने का सही तरीका:

डॉक्टरों ने विद्यार्थियों को बताया कि एक मटर के दाने बराबर पेस्ट ब्रुश पे लगा कर ब्रुश करनी है और  दो से तीन मिनट तक ब्रुश करना है। ऐसा करने से दंतों को स्वस्थ रखा जा सकता है। इसके उपरांत सभी छात्रों में मुख स्वस्थ्य के संबंध में एक प्रतियोगिता का आयोजन किया और इस दौरान बच्चों से मुख स्वास्थ्य से सम्बंधित सवाल पूछे गए और जिन छात्रों ने सही जवाब दिया उन्हें मौके पर स्कूल बैग प्रोत्साहन के तौर पर दिए गए। 


Comments

Popular posts from this blog

राव इंद्रजीत सिंह की जीत में सहभागी बनेगा मेवात : गौरव जैन

पुन्हाना से टिकट की दावेदारी कर लोगों की नब्ज टटोल रहे संदीप खटाना

बेटी की शादी बिना दहेज कर पूर्व सरपंच ने समाज में पेश की मिसाल