भाजपा सरकार ओछी राजनीति पर उतर रही है
भाजपा सरकार ओछी राजनीति पर उतर रही है
शेरसिंह डागर, नूंह।
कांग्रेस के युवा नेता धर्मेंद्र चौधरी व भगतसिंह छपेड़ा ने कहा भाजपा पूरी तरह तानाशाही कर रही है। राहुल गांधी की संसदीय सदस्यता को रद्द कराना इसी कड़ी का हिस्सा है। भाजपा लोगों को रोजगार देने व महंगाई पर काबू पाने में नाकाम साबित हुई है। इसलिए इस तरह की राजनीति पर उतारू हो रही है। उक्त युवा नेताओं ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा भाजपा के पैर उखड़ रहे हैं और यह बौखला रही है और इस तरह के ओछे हथकंडे अपना रही है। लोग भाजपा को पहचान चुके हैं आज महंगाई चरम सीमा पर है लोगों को अपने घर चलाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।
कांग्रेस राज में जो डीजल पेट्रोल 60 से 65 रुपये लीटर मिलता था वह आज 100 रुपये से ऊपर मिल रहा है। बेरोजगारी का आलम इस कदर है जहां देखो बेरोजगारों की फौज खड़ी है । हरियाणा जो देश का नंबर वन राज्य था, उसे भाजपा सरकार ने आज पीछे धकेल कर बहुत बुरी स्थिति में खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना उन बच्चों के लिए अभिशाप है जो दिन रात मेहनत कर फौज में भर्ती होकर देश सेवा का सपना देखते थे। आज किसान अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है । हालात ये हैं हर साल किसानों की आत्महत्या करने का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा प्रदेश की जनता पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कार्यकाल को याद कर रही है और फिर से उन्हें प्रदेश में देखना चाहती है। वर्तमान सरकार ने मेवात के साथ सौतेला व्यवहार किया है । जिस मुद्दे को स्थानीय विधायक आफताब अहमद विधानसभा में उठा रहे हैं उनका सरकार पर कोई ठोस जवाब नहीं है। मेवात की स्थिति वर्तमान सरकार में दयनीय हुई है ।
यहां के स्थानीय नेताओं का यहां के विकास पर कोई ध्यान नहीं है । कांग्रेसी नेता जिन मुद्दों को उठाते हैं उनको सरकार दबाने की कोशिश करती है। लेकिन इस बार फिर मेवात में कांग्रेस अपने इतिहास को दोहराते हुए तीनों सीटों पर विजयी होगी और प्रदेश में बनने जा रही कांग्रेस की सरकार में अपना सांझा करेगी। विधायक आफताब अहमद प्रदेश में बनने वाली कांग्रेस सरकार में उपमुख्यमंत्री होंगे और मेवात को फिर विकास की डगर पर चढ़ाएंगे।

Comments
Post a Comment