लापरवाह ट्रेक्टर चालक ने बुझा दिया घर का चिराग
लापरवाह ट्रेक्टर चालक ने बुझा दिया घर का चिराग
सोमवार को देर शाम चांदडाका गांव के समीप एक लापरवाह ट्रेक्टर चालक ने पांच बहनों के इकलौते भाई और मां-बाप के लिए बुढापे में अंधे की लकडी की तरह सहारा देने वाले युवक को टक्कर मारकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक 23 वर्षीय उमर मोहम्मद पुत्र पहलू रानीका गांव का रहने वाला है। चांदडाका चौकी पुलिस ने लापरवाही से ट्रेक्टर चलाने वाले ट्रेक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार मृतक उमर मोहम्मद को चांदडाका गांव के समीप सडक़ पर पैदल चलते समय एक ट्रेक्टर ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक उमर मोहम्मद पांच बहनों का इकलौता भाई था, जिसके तीन बच्चे हैं। परिवार के मुताबिक उमर मोहम्मद मेहनत मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करता था। जो मां बाप के लिए बुढापे में अंधे की लकडी जैसा सहारा था। मृतक उमर मोहम्मद जमालगढ़ गांव का रहने वाला है, लेकिन वह और उसके माता पिता पिछले करीब चार सालों से रानीका गांव में रह रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरु कर दी है। जांच अधिकरी कृष्ण ने बताया कि ट्रेक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव को परिजनों को सौंप कर चालक की तलाश शुरु कर दी है।
लिंक खोलकर पूरी खबर देखें 👇
https://youtu.be/flR2rOUqyIA


Comments
Post a Comment