जिले में यातायात नियमों की अलख जगा रही ट्रेफिक पुलिस

 

जिले में यातायात नियमों की अलख जगा रही ट्रेफिक पुलिस

 


जुबेर खान/नूंह ।

यातायात नियमों के प्रति जिला ट्रेफिक पुलिस ने एक अच्छी पहल की है। जिसके तहत अब जिले के स्कूलों में जाकर ट्रेफिक पुलिस छात्र छात्राओं को यातायात नियमों के बारे में जागरूक करेंगी। नवनियुक्त जिला ट्रेफिक इंस्पेक्टर सतबीर यादव ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस यातायात नियमों को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चला रही है। इससे उनको काफी हद तक सडक़ दुर्घटनाओं को रोकने में मदद मिल रही है। उन्होंने कहा कि जिला ट्रैफिक पुलिस आने वाले दिनों में स्कूलों में जाकर पढऩे वाले छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाएगी। ट्रैफिक पुलिस यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों चालान कर रही है। उन्होंने कहा कि कोई भी माता-पिता 18 साल से कम उम्र के बच्चों को दुपहिया वाहन न चलाने दें, और उन्होंने कहा कि घर से बाहर निकलते वक्त दुपहिया वाहन चालक हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें। वहीं फोर व्हीलर ड्राइवर सीट बेल्ट का प्रयोग हमेशा करें। उन्होंने साफ कहा है कि यातायात नियमों की पालना नहीं करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान में छात्र छात्राओं को जागरूक करने का मकसद हमारी आने वाली पीढ़ी भी अपनी सुरक्षा के प्रति पूरी तरह से जागरूक रहे।

Comments

Popular posts from this blog

राव इंद्रजीत सिंह की जीत में सहभागी बनेगा मेवात : गौरव जैन

अल्लाह को राजी करने के लिए सबसे बेहतर माह ए रमजान

विधायक मामन खान ने ग्रामीणों के बीच इफ्तियार किया रोजा