तावडू सीआईए ने अवैध हथियार सप्लाई करने के आरोप में दो पकडे
एटीवी, संवाददाता नूंह।
नूंह पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने प्रैस वार्ता के दौरान कहा कि नूंह पुलिस लगातार अपराधियो की गतिविधियो पर पैनी नजर रखे हुई है। इन्ही प्रयासो के चलते सीआईए थाना प्रभारी सुरेन्द्र सिह तावडू व उसकी पुलिस टीम को अवैध हथियार सप्लाई करने वाली बडी खेप को पकडने मे सफलता मिली है। वरुण सिंगला ने कहा कि 4 मार्च को सुरेन्द्र सिह थाना प्रभारी सीआईए तावडू व उसकी पुलिस टीम को मुखबर द्वारा सुचना मिली की इमरान पुत्र बरकत निवासी चांदनकी थाना पुन्हाना अवैध असला की सप्लाई का धन्धा करता है। गाँव चांदनकी बस अड्डा के आस पास अवैध असला सहित काबू आ सकता है। मुखबर की सुचना पर सीआईए तावडू व उसकी पुलिस टीम ने गाँव चांदनकी बस अड्डा के नजदीक इमरान पुत्र बरकत निवासी चांदनकी थाना पुन्हाना को काबू किया गया। जिसके हाथ मे एक सफ़ेद रंग का प्लास्टिक कट्टा, जिसमे गिनती करने पर दस (10) देशी कट्टे बरामद हुये। आरोपी इमरान को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ 10 अवैध देशी कट्टा (असला) रखने के जुर्म मे धारा 25-54-59 आर्मस एक्ट के तहत थाना पुन्हाना मे मामला दर्ज किया गया। आरोपी इमरान को माननीय अदालत मे पेश कर एक दिन पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया गया। जिसने अपने अपराध को स्वीकार करते हुए बताया की खुर्शीद पुत्र आजाद निवासी लोहिंगा कलां थाना पुन्हाना को उसने 1 देशी कट्टा वा 5 रौद, बेचा था। आरोपी खुर्शीद पुत्र आजाद निवासी लोहिंग कलां को उसके मकान से गिरफ्तार करके 1 देशी कट्टा वा 5 जिन्दा रौद बरामद किये गये।
इसके अतिरिक्त आरोपी इमरान ने अपने अपराध को स्वीकार करते हुए अपने सह आरोपी भाई (रिस्तेदार) जुबेर व उसका पिता बरकत गाँव मुसेपुर थाना कामा जिला भरतपुर (राजस्थान) के पहाड़ो में फैक्ट्री चलाना बताया । जिनको पहचान कराकर गिरफ्तार करना बकाया है। अवैध देशी कट्टे बनाने का सामान (ओजार) बरामद किये जाने बकाया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों से कुल 11 देशी कट्टे व 5 जिंदा रौद व हथियार बनाने के औजार व सामान भी बरामद किये है। आरोपी इमरान पहले भी असलै बनाने की फैक्टरी के मामले में आरोपी थाना पहाडी के थाना में मुकदमा 311/2022 दर्ज है। जिसमे आरोपी इमरान वांटेड है। वहीं पुन्हाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा नंबर 60 के तहत धारा 25- 54 - 59 के तहत मामला दर्ज किया है। इसके अलावा 20 सितंबर 2022 को पुनहाना में आर्म्स एक्ट के तहत 394 नंबर का मुकदमा दर्ज है। वहीं राजस्थान के भरतपुर में भी आर्म्स एक्ट के तहत धारा 3/25 के 240/2018 में मुकदमा दर्ज है। पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने कहा कि आज रिमाड पूरी हो चुकी है। वरुण सिंगला ने कहा कि यह अपराधिक किस्म के आदमी हैं। हमारे गुप्त चर इस तरह की सूचना हमें देते रहते हैं। इस तरह की कार्रवाई आगे भी भविष्य में जारी रहेगी। इस तरह के हथियार बरामदगी से पूरे एरिया में हथियार बरामदगी से अपराध दर में काफी कमी आई है।

Comments
Post a Comment