कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को मिल रही मजबूती : आफताब अहमद

 कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को मिल रही मजबूती : आफताब अहमद 



एटीवी हरियाणा संवाददाता/जुबेर खान, नूंह ।

हरियाणा में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के बाद कांग्रेस का प्रदेश में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान भी सफल हो रहा है। रविवार को नूंह में कांग्रेस विधायक व प्रदेश कांग्रेस विधायक दल के उप नेता चौधरी आफताब अहमद ने हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम में दर्जनों नए लोगों को पार्टी में शामिल कराया। वैश्य समाज के मुख्य लोगों में एक संदीप उर्फ बाॅबी भी कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। विधायक आफताब अहमद ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बाबूपुर, उजीना के बाद नूंह शहर में भी हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को ऐतिहासिक सफलता मिल रही है, लोग भाजपा व उनके नेताओं के असली चाल, चेहरा और चरित्र को जान चुके हैं, नफरत की राजनीति को खत्म कर अब हाथ से हाथ जोड़कर जनता देश हित में खडे हो रहे हैं।

इन लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन: 

संदीप उर्फ बाॅबी, शब्बीर वार्ड 4 नूंह, सद्दाम वार्ड नम्बर 2 नूंह, मुस्तफा वार्ड 2 नूंह, मकसूद निजामपुर, आकिल वार्ड 4 नूंह, अबुजर फिरोजपुर नमक, असलम सलम्बा, यूसुफ ऊंटका, जैद वार्ड 6 नूंह, अनसार वार्ड 1 नूंह, मुन्तजिर खेड़ा, सौकीन नूंह आदि। 

विधायक आफताब अहमद ने भाजपा जजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार नूंह में विकास की दो ईंट लगाना तो दूर बल्कि शहर का कूड़ा व गंदगी साफ करने में भी फैल हैं। महीनों जलभराव की स्थिती रही, डीसी एडीसी व चंडीगढ में जलभराव के समाधान के लिए कहना पढता है।
नूंह को स्मार्ट सिटी बनाया चाहिए था लेकिन भाजपा जजपा सरकार ने इसे गंदगी का शहर बनाने की कोशिश की है। कांग्रेस ने सैक्टर बनाने की शुरुआत की लेकिन 9 साल बाद भी भाजपा ने कोई काम उस सिलसिले में नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल, केन्द्रीय विद्यालय, मेवात कैनाल, रेल परियोजना, एम डी यू रीजनल सेंटर जैसे कामों को भाजपा जजपा ने रोक दिया है। जबकि कांग्रेस ने नूंह को जिला बनाने से लेकर इंजीनियरिंग कॉलेज,  मेडिकल कॉलेज, महिला कालेज, स्कूल, आईटीआई,  बहु तकनीकी संस्थान,  मौलाना आजाद विश्व विद्यालय का सैटेलाइट कैम्पस, राजीव गांधी पेयजल योजना, सडकों का जाल, लघु सचिवालय, पुलिस लाइन, सहित काफी कुछ दिया था। विधायक आफताब अहमद ने विपक्षी भाजपाई को भी निशाने पर लेते हुए कहा कि जिन लोगों ने भाजपा से चुनाव लड़ा था आज वो कहां है, उनकी सरकार है, लेकिन वो इलाके को कुछ मांगने के बजाय सरकार से अपने लिए रोजगार मांग रहें हैं।आफताब अहमद ने प्रदेश सरकार पर मेवात की शिक्षा को खराब करने का भी आरोप जडते हुए कहा कि  मेवात माडल स्कूल कुछ अच्छा काम कर रहे थे सरकार ने उनको भी छीन लिया और शिक्षा विभाग को सौंप दिए, वो शिक्षा विभाग जो खुद अपने स्कूल में गुणवत्ता तो दूर शिक्षक तक मुहैय्या नहीं करा पाया। 
विधायक ने जिला शिक्षा अधिकारी,  जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी व अन्य नूंह अधिकारियों के जेल जाने पर कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार का बोलबाला है और इस सरकार में महंगाई, बेरोजगारी के साथ साथ भ्रष्टाचार का विश्व रिकॉर्ड बन गया है।विधायक आफताब अहमद ने मेवात क्षेत्र में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों के नुकसान की भरपाई के लिए सरकार से मांग करते हुए कहा कि जल्द विशेष गिरदावरी कराकर मुआवजा देने को कहा है। इस दौरान पीसीसी सदस्य चौधरी महताब अहमद के साथ शरीफ अड़बर पीसीसी सदस्य,लाला लक्ष्मण, लाला हरि किशन, बोबी सर्राफ, मेम्बर राजू, मदन तंवर, हाजी नसरू, आसिफ चंदैनी, हाजी अब्दुल लतीफ, इखलास, नरेश शर्मा, नीरू, पंडित प्रभात, याकूब कुरैशी, मुबीन, संजय मक्कड़, हाजी इल्यास, कैलाश बघेल, इकबाल कुरैशी, ईनाम कुरैशी, जक्खू प्रधान, फकरु कुरैशी, नवाब, रवि मक्कड़, डॉ साहिल व अन्य कांग्रेस जन मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

राव इंद्रजीत सिंह की जीत में सहभागी बनेगा मेवात : गौरव जैन

अल्लाह को राजी करने के लिए सबसे बेहतर माह ए रमजान

विधायक मामन खान ने ग्रामीणों के बीच इफ्तियार किया रोजा