बीसरु गांव में सडक़ पर जलभराव ने बढ़ाई ग्रामीणों की परेशानी

बीसरु गांव में सडक़ पर जलभराव ने बढ़ाई ग्रामीणों की परेशानी


मोहम्मद मुस्तफा/नूंह।

शनिवार को देर शाम हुई बरसात से बीसरु गांव में बीच सडक़ पर पानी जमा हो गया। हालांकि विभाग द्वारा सडक़ के दोनों तरफ पानी की निकासी के लिए नाला भी बनाया गया है, लेकिन इसके बावजूद भी सडक़ पर पानी ज्यों का त्यों भरा रहा, मगर नाले में नहीं पहुंच सका। ग्रामीणों का कहना है कि नाले को सडक़ से अधिक ऊंचाई पर बनाया गया है, सडक से नाले में पानी पहुंचाने के लिए ठेकेदार द्वारा जो जगह छोड़ी गई हैं, वह सडक़ से ऊंचाई पर हैं, जिसकी वजह से सडक़ पर जमा पानी नाले में नहीं पहुंच पाता। जिससे राहगीरों को परेशानी होती है।

 बीसरु निवासी अजरुद्दीन,  तौसीफ खान, जंगशेर नंबरदार, मुफीद पहलवान, इरफान एडवोकेट, जाहिद आदि ने बताया कि पुन्हाना से बीसरु होते हुए कोट वाली सडक़ को पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों ने बनवा तो दिया, मगर बरसात में सडक़ से निकलने वाले राहगीरों को पानी भरने से काफी परेशानी होती है। जिसकी मुख्य वजह ग्रामीणों सडक़ और नाले की ऊंचाई में फर्क बताया है। लोगों का आरोप है कि ठेकेदार ने ग्रामीणों के कहते हुए मनमर्जी से काम किया, जिसका परिणाम बरसात में लोगों को झेलना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि नाले में सडक़ के पानी की निकासी का इंतजाम किया जाए, ताकि सडक का पानी आसानी से नाले में जा सके।

क्या कहता है जेई:

इस मामले में जब पीडब्ल्यूडी विभाग के जेई सुरेंद्र सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जाएगी, यदि नाले की ऊंचाई सडक से ऊपर है तो उसका समाधान कराया जाएगा और सडक़ के पानी को नाले में डाला जाएगा।


Comments

Popular posts from this blog

राव इंद्रजीत सिंह की जीत में सहभागी बनेगा मेवात : गौरव जैन

अल्लाह को राजी करने के लिए सबसे बेहतर माह ए रमजान

विधायक मामन खान ने ग्रामीणों के बीच इफ्तियार किया रोजा