नासिर व जुनैद के हत्यारों को पकडऩे के लिए पुलिस ने रखा इनाम

राजस्थान पुलिस द्वारा तैयार की गई नासिर व जुनैद के हत्यारों की सूची

मोहम्मद मुस्तफा/घाटमीका भरतपुर।

भरतपुर जिले के घाटमीका गांव के नासिर और जुनैद को भिवानी के लोहारु में जिंदा जलाकर मारने वाले आरोपियों में से राजस्थान पुलिस ने अभी तक रिंकू सैनी को गिरफ्तार किया है, बाकि बचे आठ आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत है। पुलिस को जहां पर भी आरोपियों की भनक लगती है, वहीं पर तुंरत प्रभाव से दबिश दी जाती है। मोनू मानेसर के जहां नेपाल में छिपने की खबर है तो वहीं अन्य आरोपियों की यूपी में छिपने की खबर है। जैसे ही राजस्थान पुलिस को सूचना मिली की मोनू मानेसर नेपाल में है ऐसे में पुलिस रैड कॉर्नर नोटिस जारी करने पर भी विचार कर रही है। पुलिस गिरफ्त से बाहर आरोपी श्रीकांत मरोडा, कालू कैथल, अनिल कुमार मूलथान, मोनू राणा भिवानी, विकास जींद, शशिकांत व किशोर करना और गोगी भिवानी की गिरफ्तारी के लिए राजस्थान पुलिस ने पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। खबर ये भी है कि इस हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एनकाउंटर स्पेशलिस्ट एवं 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी दिनेश एनएन अतिरिक्त महानिदेशक जयपुर भी घाटमीका गांव का दौरा कर चुके हैं, ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि रणनीति बनाकर और कार्रवाई हो सकती है।

क्या कहते हैं भरतपुर के पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह:

भरतपुर जिले के पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह ने बताया कि आरोपी श्रीकांत व अनिल कुमार नूंह जिले के रहने वाले हैं, जबकि किशोर व शशिकांत करनाल, मोनू राणा व गोगी भिवानी, विकास जींद तथा कालू कैथल जिले का रहने वाला है। ये सभी आरोपी हत्या के बाद से ही फरार हैं। इन्हें पकडने के लिए पांच-पांच हजार रुपये का इनाम रखा गया है। उन्होंने कहा कि इनाम को और बढाने पर भी विचार किया जा रहा है। शक है कि कुछ आरोपी नेपाल में छिपे हुए हैं, आरोपी चाहे कहीं पर भी छुप जाएं, उन्हें खोदकर निकाला जाएगा।

महापंचायत को लेकर पुलिस अलर्ट:

नासिर-जुनैद हत्याकांड मामले को लेकर आगामी 12 मार्च को होने जा रही महापंचायत से पुलिस के हाथ पांव फूले हुए हैं। पुलिस को डर है कि कहीं इस महापंचायत से मामला और अधिक तूल ना पकड जाए, इसको लेकर राजस्थान पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। महापंचायत शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो इसको लेकर राजस्थान पुलिस तैयारियों में जुट गई है। ताकि क्षेत्र में अमन शांति बनी रहे।


Comments

Popular posts from this blog

राव इंद्रजीत सिंह की जीत में सहभागी बनेगा मेवात : गौरव जैन

पुन्हाना से टिकट की दावेदारी कर लोगों की नब्ज टटोल रहे संदीप खटाना

बेटी की शादी बिना दहेज कर पूर्व सरपंच ने समाज में पेश की मिसाल