शहजाद को मिला पैसों का बैग, वापिस लौटाने की चिंता
पैसों का बैग वापिस लौटाना चाहते हैं शहजाद खान
एटीवी हरियाणा/मोहम्मद मुस्तफा, मेवात।
गांव झांडा के रहने वाले शहजाद खान को झिमरावट और खानपुर के बीच सडक़ पर एक बैग मिला है। जिसमें कपडे और पैसे मौजूद हैं। शहजाद खान को अब उस व्यक्ति की तलाश है, जिसका यह बैग है। बैग वाला व्यक्ति अपनी अमानत को शहजाद के पास लेने कब तक पहुंचेगा, इस बात को लेकर शहजाद और उसका परिवार चिंतित है। क्योंकि शहजाद नहीं चाहता कि वह दूसरे की अमानत में ख्यानत करे। एटीवी हरियाणा से बातचीत के दौरान शहजाद के लडक़े ने बताया कि जिस भाई का यह बैग है, वह उसे लौटाना चाहते हैं। इसलिए ही उन्होंने एटीवी हरियाणा पर बैग का खुलासा किया है।
झांडा के रहने वाले शहजाद ने बताया कि वह और उसका साथी बाइक पर सवार होकर झिमरावट वाले रास्ते से अपने गांव की तरफ लौट रहे थे। उनसे कुछ ही दूरी पर बाइक पर एक महिला जा रही थी। जिसके पीछे यह बैग लटका हुआ था। उन्होंने बताया कि महिला का यह बैग अचानक बाइक से नीचे गिर गया और उसे भनक तक ना लगी। इतने उन्होंने बैग को उठाकर महिला का पीछा किया, इतनी देर में महिला दूसरे रास्ते से बिछड गई, जिसका पता नहीं चला कि महिला किधर गई है। शहजाद ने बताया कि उन्होंने वहां पर बैग को लेकर घंटों भर इंतजार किया कि शायद महिला लौटकर आए और अपना बैग ले जाए, लेकिन कई घंटे बीत जाने के बाद भी जब कोई बैग लेने नहीं लौटा तो वह बैग को लेकर अपने गांव झांडा पहुंच गया। उन्होंने बताया कि इस मामले को लगभग दो महीने का समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक बैग को लेने उनके गांव कोई नहीं पहुंचा। उन्होंने बताया कि जिस भाई का भी यह बैग है। वह शहजाद के पास झांडा गांव में आ सकता है और उसके मोबाइल नंबर 9813834693 पर संपर्क कर सकता है। यदि आप चाहते हैं कि बैग वाले व्यक्ति के पास उसकी अमानत पहुंचे तो इस खबर को ज्यादा से ज्यादा गु्रपों में शेयर करें, ताकि किसी का भला हो सके। और हां यदि यह खबर आपको वीडियो में देखनी है तो यूटयूब पर एटीवी हरियाणा पर देख सकते हैं।



Comments
Post a Comment