मेवात वासियों के लिए अब हज उमरा की राह होगी आसान: हाजी आरिफ
मेवात वासियों के लिए अब हज उमरा की राह होगी आसान: हाजी आरिफ
पिछले करीब 18 साल से हज और उमरा की सेवाएं दे रहा अलखदम ग्रुप अब दिल्ली की सीमाओं से निकल कर मेवात पहुंच चुका है। जिससे अब मेवात के लोगों के लिए हज उमरा की राह आसान होगी। शनिवार को नूंह के बड़े मदरसा के गेट के सामने नसीर मार्कीट में अलखदम गु्रप द्वारा प्रदेश स्तर के कार्यालय का उद्घाटन किया गया। जिसमें मौलाना हकीमुद्दीन काशमी महासचिव जमीयत उलेमा ए हिंद, मुफ्ती जाहिद और मौलाना याहया ने शिरकत की।
अलखदम ग्रुप के डायरेक्टर शाह जमाल ने बताया कि हज उमरा पर जाने वाले यात्रियों को अब से पहले दिल्ली गुडग़ांवा के लिए भागदौड़ करनी पड़ती थी, लेकिन अब उन्हें कहीं जाने की आवश्यकता नहीं होगी। नूंह के कार्यालय पर आकर हज उमरा वाले लोग सीधा मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि अलखदम टूर एंड ट्रेवल्स मेवात में एक मौतबर जाना पहचाना नाम है जो लगभग पिछले दस सालों से मेवात में अपनी निजी तौर पर सेवाएं दे रहा है। इस ग्रुप के साथ पिछले लंबे समय से हाजी आरिफ रीठट, मौलाना साबिर कासमी सहित अन्य लोग निजी तोर पर जुडक़र मेवात के लोगों को हज और उमरा के मुकद्दस सफर पर भेजने का जरिया बनते रहे हैं। साबिर कासमी ने बताया कि लोकडाउन से जहां देश में बाधा उत्पन्न हुई थी वहीं सफर हज और उमरा में भी बड़ी बाधाएंं सरकारों की जानिब से जारी की गई हिदायतों के अनुसार पैदा हो गई थी। वहीं हाजी आरिफ और मौलाना वसीम रीठट ने बताया कि यह कार्यालय मेवात के लोगों की सेवाओं के लिए तत्परता से काम करेगा और ग्रुप डायरेक्टर शाह जमाल और साबिर कासमी के साथ और समन्वय और रहनुमाई में कार्य जारी रखेगा। उन्होंने बताया कि खास बात यह है कि इस कार्यालय पर उन लोगों को भी हज यात्रा के सफर में आसानी होगी, जिनका ड्रा द्वारा नंबर नहीं आता है। इस मौके पर हज कमेटी सदस्य सैय्यद रईश अहमद, दिल्ली हज कमेटी के नव नियुक्त सदस्य हाजी मौहम्मद शाद, एडवोकेट जफर अडबर, मौलाना साबिर कासमी शाह जमाल, मौहम्मद यासिर दिल्ली, रईश पार्षद नूंह अडबर, मौहम्मद इस्लाम, हाजी हुसैन रीठट, अरशद हुसैन अडबर, मुजतबा मन्नान, अब्दु शम्द हरियाणा वक्फ बोर्ड से सलीम रिठट एंव अन्य गणमान्य लोगों ने शिरकत की।

Comments
Post a Comment