दर्जनों गांवों में तेज हवा से गेहूं की फसल हुई प्रभावित, नुकसान की आशंका

 दर्जनों गांवों में तेज हवा से गेहूं की फसल हुई प्रभावित, नुकसान की आशंका

साजिद हुसैन/फिरोजपुर झिरका। 

फिरोजपुर झिरका क्षेत्र के गांव रीगढ, पाठखोरी, रावली, कुबडा का बास, माहोली, शौलपुर, बदोपुर सहित खंड के दर्जनभर गांवों में बुधवार की रात्रि में हुई हल्की बूंदा बांदी व तेज हवाओं से किसानों की पकी हुई गेहूं की फसल खेतों में बिछ गई। जिससे किसानों को नुकसान का अंदेशा है। किसानों का कहना है कि जो फसल जमीन पर लेट गई वह अच्छी तरह से न तो पक पाएगी और न उसका भूसा ही अच्छा होगा। किसानों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में जहां-जहां पर इस तरह का नुकसान हुआ है, उसको चिन्हित करके किसानों को मुआवजा दिया जाए।

 किसान हाजरखां, हाजी आजम, हाजी उसमान, अलीजान, जुबेर ने बताया कि बुधवार की रात को हल्की बंूदा बांदी के साथ चली तेज हवाओं ने गेहूं की फसलों को तितर बितर कर जमीन पर लेटा दिया है। जिससे किसानों को काफी नुकसान होगा। उन्होंने बताया कि फिरोजपुर हल्का के दर्जनों गावों में इस तरह का नुकसान देखने को मिला है। जो फसल जमीन पर लेट गई उसमें न तो दाना ही अच्छी तरह से पक पाएगा और न उसका चारा ही सही सलामत बचेगा। जिससे किसानों को भारी नुकसान झेलना पड सकता है। किसानों ने कहा है कि यदि किसानों के नुकसान की भरपाई नहीं हुई तो उनकी सर्दियों की मेहनत पर पानी फिर जाएगा। किसानों की मांग है कि जिला प्रशासन किसानों की परेशानी को देखते हुए जल्द किसानों को आर्थिक मदद करे, ताकि किसानों की भरपाई हो सके।



Comments

Popular posts from this blog

राव इंद्रजीत सिंह की जीत में सहभागी बनेगा मेवात : गौरव जैन

अल्लाह को राजी करने के लिए सबसे बेहतर माह ए रमजान

विधायक मामन खान ने ग्रामीणों के बीच इफ्तियार किया रोजा