डिपो होल्डर पर सीएम फ्लाइंग का छापा, कम मिला गेहूं और चीनी
डिपो होल्डर पर सीएम फ्लाइंग का छापा, कम मिला गेहूं और चीनी
सोमवार को सीएम फ्लाइंग की टीम ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के उप निरीक्षक रण सिंह को साथ लेकर सीहरी गांव में मसूद डिपो होल्डर की दुकान पर छापा मारा। सीएम फ्लाइंग की भनक लगते ही मसूद डिपो होल्डर तो नौ दो ग्यारह हो गया उसके भतीजे ने को साथ लेकर टीम ने राशन का स्टॉक चैक किया। जिसमें टीम को 15 क्विंटल 70 गेहूं और 69 किलो चीनी कम मिली। इस मामले में उप निरीक्षक रण सिंह द्वारा डिपो धारक के खिलाफ पुन्हाना थाने में लिखित शिकायत दी गई।
मुख्यमंत्री उडऩदस्ता से हेड कांस्टेबल अजय कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली की गांव सीहरी में डिपो होल्डऱ मसूद द्वारा राशन वितरण में गडबडी की जा रही है। जिसको लेकर सीहरी गांव में डिपो धारक के ठिकाने पर दबिश दी गई और स्टॉक की जांच की। जांच में डिपो धारक मसूद के स्टॉक में 15 क्विंटल गेहूं और 69 किली चीनी कम पाई गई। उन्होंने बताया कि मौके पर मसूद डिपो होल्डर स्वयं तो नहीं मिला, लेकिन उसके भतीजे को साथ लेकर कार्रवाई की गई है। स्टॉक कम मिलने पर डिपो धारक मसूद के खिलाफ पुन्हाना थाने में शिकायत दी गई है।


Comments
Post a Comment