झूठी शिकायत देने वालों पर होगी कार्रवाई : मंजू जून महिला थाना प्रभारी


झूठी शिकायत देने वालों पर होगी कार्रवाई : मंजू जून महिला थाना प्रभारी 


एटीवी हरियाणा/जुबैर खान, नूंह ।

नूंह के महिला थाना प्रभारी मंजू जून ने कहा कि थाने में आने वाली महिलाओं को समय पर न्याय मिले इसके लिए वह पूरी तरह से प्रयासरत है। किसी भी प्रकार के महिलाओं पर होने वाले अपराधों में नूंह महिला थाना पुलिस तत्परता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पदभार संभालते ही थाने में आने वाली झूठी शिकायतों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। किसी भी प्रकार की शिकायत में जांच के बाद पुलिस कार्रवाई करती है।

 उन्होंने कहा कि अगर कोई झूठी शिकायत लेकर थाने में आता है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। झूठी शिकायतों से पुलिस का समय बर्बाद होता है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि आमजन को बेहतर पुलिस सेवा मिले इसके लिए वह सहयोग करें। उन्होंन बताया कि महिलाओं के आगे बढऩे से ही क्षेत्र को आगे बढ़ाया जा सकता है। इसलिए आमजन की जिम्मेदारी हो जाती है कि वह भी महिलाओं के हितों की सुरक्षा करें। मेवात क्षेत्र प्रदेश में बेटियों को बचाने में नंबर एक स्थान पर है लेकिन अगर बेटियों को पढ़ाने की बात करें तो लोग अभी भी बेटियों की पढ़ाई के प्रति लोग थोड़े लापरवाह है ऐसे में उनको बेटियों की शिक्षा पर भी ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि एक खुशहाल समाज में हर वर्ग की भूमिका होती है। इसलिए अब क्षेत्र के लोग महिलाओं के हितों की रक्षा करें। उन्होंने जिले की महिलाओं से भी अपील करते हुए कहा कि वह अपने ऊपर होने वाले किसी भी अपराध को बर्दाश्त नहीं करें बल्कि समय पर पुलिस को सूचित करें। ताकि समय रहते उनकी मदद की जा सके। 

Comments

Popular posts from this blog

राव इंद्रजीत सिंह की जीत में सहभागी बनेगा मेवात : गौरव जैन

अल्लाह को राजी करने के लिए सबसे बेहतर माह ए रमजान

विधायक मामन खान ने ग्रामीणों के बीच इफ्तियार किया रोजा