विधायक मामन खान ने ग्रामीणों के बीच इफ्तियार किया रोजा


विधायक मामन खान ने ग्रामीणों के बीच इफ्तियार किया रोजा


एटीवी हरियाणा /मोहम्मद मुस्तफा, नूंह ।

फिरोजपुर झिरका से कांग्रेस के विधायक मामन खान इंजीनियर ने साकरस गांव में ग्रामीणों के बीच रोजा इफ्तियार किया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि इफ्तियार के समय दस्तरखान पर बैठे रोजेदार एक समान होते हैं, ऐसे वक्त में न कोई बड़ा होता है और न छोटा। मजान का महीना हर महीने से अफजल है। इस महीने में अल्लाह को राजी करने के लिए तीस दिन के रोजे रखे जाते हैं। इफ्तियार के समय लोग मिल झुलकर एक दस्तरखान पर रोजा इफ्तियार करते हैं, जिससे प्यार मोहब्बत और भाईचारा बढ़ता है।
 उन्होंने कहा कि माह ए रमजान का हर वक्त बडा कीमती है, लोग इस महीने में खुदा की इबादत करके अपने रब को मनाते हैं और अपने गुनाहों की तौबा करके मगफिरत की दुआ मांगते हैं। विधायक मामन खान इंजीनियर ने कहा कि मेवात क्षेत्र मेहमान नवाजी में देश में पहले स्थान पर है, यहां के लोग सबसे ज्यादा मेहमान नवाजी पर ध्यान देते हैं। रमजान के महीने में इफ्तियार के समय मस्जिदों में भी रोजेदारों की संख्या बढ़ जाती है और वहां पर सब लोग मिल झुलकर एक साथ एक दस्तरखान पर रोजा इफ्तियार करते हैं। खुदा की बारगाह में हर इंसान इंसान है। विधायक मामन खान इंजीनियर ने कहा कि फिरोजपुर झिरका की जनता को उनसे गहरा लगाव है, इसलिए लोग उन्हें अपने साथ रोजा इफ्तियार में शामिल करते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

राव इंद्रजीत सिंह की जीत में सहभागी बनेगा मेवात : गौरव जैन

पुन्हाना से टिकट की दावेदारी कर लोगों की नब्ज टटोल रहे संदीप खटाना

बेटी की शादी बिना दहेज कर पूर्व सरपंच ने समाज में पेश की मिसाल