बिजली चोरी पर कसेगी नकेल : दीपक स्वामी


बिजली चोरी पर कसेगी नकेल : दीपक स्वामी


मोहम्मद मुस्तफा, पिनगवां। 

बिजली वितरण निगम की आंखों में धूल झोंक कर बिजली चोरी करने वालों की अब खैर नहीं है, ऐसे लोगों पर कार्रवाई करने के लिए निगम के कर्मचारी व अधिकारी टीम बनाकर गांव-गांव छापेमारी करेंगे। जिससे निश्चित तौर पर बिजली चोरी पर अंकुश लगेगा तो वहीं लोगों को बिजली के अघोषित कटों से भी निजात मिलेगी। यह जानकारी नगीना सब डिवीजन के नवनियुक्त एसडीओ दीपक स्वामी ने दी।

उन्होंने कहा कि बिजली चोरी की वजह से नियमित रुप से बिल अदा करने वाले लोगों को भी परेशानी होती है। जो लोग बिना मीटर के बिजली चोरी कर रहे हैं, वह मीटर लेकर बिजली इस्तेमाल करें। एसडीओ दीपक स्वामी ने कहा कि नगीना सब डिवीजन के अंतर्गत जहां-जहां जर्जर लाइने हैं, उन्हें भी बदलवाया जाएगा। ताकि लोगों को परेशानी न हो। इसके अलावा जगमग योजना को सिरे चढ़ाने के लिए भी सरकार और निगम पूरी तरह प्रयासरत हैं। कुछ गांवों में जगमग योजना का कार्य पूरा हो गया है, कुछ में अभी बाकि है, कोशिश है कि जल्द सभी गांवों को जगमग योजना से जोडक़र गांवों को भी शहरों की तर्ज पर 24 घंटे बिजली दी जाए। उन्होंने बताया कि फिलहाल जगमग योजना का कार्य साकरस और घटवासन फीडर पर चल रहा है। इसके बाद अन्य गांवों को भी इस योजना से जोड़ा जाएगा। 


Comments

Popular posts from this blog

राव इंद्रजीत सिंह की जीत में सहभागी बनेगा मेवात : गौरव जैन

अल्लाह को राजी करने के लिए सबसे बेहतर माह ए रमजान

विधायक मामन खान ने ग्रामीणों के बीच इफ्तियार किया रोजा