मोहम्मदपुर गांव में इनेलो के जिला अध्यक्ष ने दी इफ्तियार पार्टी

 मोहम्मदपुर गांव में इनेलो के जिला अध्यक्ष ने दी इफ्तियार पार्टी


मोहम्मद मुस्तफा, पिनगवां।

इनेलो पार्टी के मेहनती व संघर्षशील जिला अध्यक्ष इरफान सलामुद्दीन कुरैशी ने अपने गांव मोहम्मदपुर में रोजा इफ्तियार पार्टी का आयोजन किया। जिसमें नूंह जिले के पंच, सरपंच व जिम्मेदार लोगों के अलावा पलवल, गुरुग्राम और फरीदाबाद से भी लोग शामिल हुए। इस इफ्तियार पार्टी में भारी जनसैलाब देखा गया।


 इनेलो पार्टी से जिला अध्यक्ष इरफान सलामुद्दीन कुरैशी ने बताया कि इफ्तियार पार्टी में उम्मीद से अधिक लोगों ने शिरकत की। रमजान के महीने में रोजेदारों की इफ्तियारी कराना बहुत बड़ा सवाब है। उन्होंने कहा कि रमजान के पवित्र महीने में वह हर बार अपने घर पर इफ्तियार पार्टी की दावत देते हैं, हर बार लोग उनके इस कार्यक्रम में बढ़ चढक़र हिस्सा लेते हैं। क्षेत्र में उनकी भलाई और सादगी के कारण लोगों का उनके साथ दिली लगाव है। जिसकी वजह से लोग उनके हर छोटे से छोटे कार्यक्रम में भी शिरकत करते हैं। इरफान सलामुद्दीन ने कहा कि रमजान का पवित्र महीना रहमत और बरकतों का महीना होता है, इस महीने में अल्लाह के नाम पर एक रुपया खर्च करने के बदले 70 रुपये लिखे जाते हैं। लोग बढ़ चढक़र अल्लाह के नाम पर खर्च करते हैं। इस महीने का हर लमहा कीमती होता है। माह-ए-रमजान में जन्नत के दरवाजे खोल दिए जाते हैं और शैतान को चांद नजर आते ही कैद कर दिया जाता है।

Comments

Popular posts from this blog

राव इंद्रजीत सिंह की जीत में सहभागी बनेगा मेवात : गौरव जैन

पुन्हाना से टिकट की दावेदारी कर लोगों की नब्ज टटोल रहे संदीप खटाना

बेटी की शादी बिना दहेज कर पूर्व सरपंच ने समाज में पेश की मिसाल