शिकरावा गांव में कृषि विभाग ने दिया किसानों को पावर वीडर मशीन का प्रशिक्षण

 शिकरावा गांव में कृषि विभाग ने दिया किसानों को पावर वीडर मशीन का प्रशिक्षण




मोहम्मद मुस्तफा, पिनगवां | ATV HARYANA |

शिकरावा गांव में शुक्रवार को कृषि विभाग द्वारा किसानों को पावर वीडर मशीन का प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर कपास की फसल में पावर वीडर मशीन को चलाकर किसानों को समझाया गया कि इस मशीन के माध्यम से किसान कपास, गन्ना व सब्जी की खेती मेेंं निराई-गुडाई तथा फावरा का कार्य आसानीपूर्वक कर सकते हैं। यह मशीन बागवानी विभाग द्वारा किसानों को सबसीडी पर दी जा रही है, जो डीजल व पेट्रोल दोनों में उपलब्ध है। सरकार की कोशिश है कि इस मशीन को अब कृषि विभाग द्वारा भी किसानों को सब्सीडी पर दिया जाए।

कृषि पर्यवेक्षक अनुज कुमार ने बताया कि पावर वीडर मशीन किसानों के लिए कृषि को आसान बनाने के लिए बेहतर विकल्प है। इससे किसान कृषि को आसान बना सकता है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को हिसार से पहुंची टीम द्वारा पुन्हाना, फिरोजपुर झिरका व नगीना क्षेत्र में किसानों को पावर वीडर मशीन द्वारा कपास की फसल में निराई व गुडाई करके किसानों को पावर वीडर मशीन के बारे में जानकारी दी गई। पावर वीडर मशीन के कार्य को किसानों ने सराहा। अनुज कुमार ने बताया कि इस मशीन को किसान सब्सीडी पर लेकर अपनी फसलों में निराई गुडाई के कार्य को आसानीपूर्वक कर सकता है। इस मौके पर शिकरावा सहित आस पास के गांवो से 30-40 किसान मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

राव इंद्रजीत सिंह की जीत में सहभागी बनेगा मेवात : गौरव जैन

पुन्हाना से टिकट की दावेदारी कर लोगों की नब्ज टटोल रहे संदीप खटाना

बेटी की शादी बिना दहेज कर पूर्व सरपंच ने समाज में पेश की मिसाल