मौका मिला तो बदल दूंगा कामा की दिशा और दशा : मुख्तियार

 मौका मिला तो बदल दूंगा कामा की दिशा और दशा : मुख्तियार 




मोहम्मद मुस्तफा | कामा | एटीवी हरियाणा |

कामा विधानसभा से कांग्रेस पार्टी का मजबूत दावेदार प्रत्याशी मुख्तियार सीए को क्षेत्र के लोगों का लगातार समर्थन मिल रहा है। क्षेत्र के लोग उनकी साफ छवि और सादगी को देखते हुए उन्हें अपने लिए बेहतर विकल्प मानकर उनका समर्थन कर रहे हैं। हाल ही में झेंजपुरी गांव में ग्रामीणों द्वारा लगभग तीन लाख रुपये की माला डालकर ये साबित कर दिया कि जनता उन्हें कितना चाह रही है। इसके अलावा काफी गांवों में लोगों ने उनका फूलमालाओं और पगड़ी बांधकर स्वागत किया है। सियासी जानकारों की मानें तो सीए मुख्तियार की नैया पार हो सकती है, क्योंकि जिस तरह से लोगों द्वारा उनका समर्थन और सहयोग किया जा रहा है, इससे नहीं लगता कि उनकी मेहनत जाया होगी।



एटीवी हरियाणा से बातचीत के दौरान सीए मुख्तियार ने बताया कि उनके क्षेत्र में शिक्षा स्तर कमजोर है, जिसकी वजह से इलाका पिछडता जा रहा है। यदि कामा क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था बेहतर हो तो यहां का पिछडापन दूर हो सकता है। उन्होंने कहा कि गांव-गांव के दौरे से उन्हें पता चल रहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत समस्याएं किस तरह लोगों का मुंह चिडा रही हैं। सीए मुख्तियार का कहना है कि यदि जनता ने उन्हें मौका दिया तो वह कामा क्षेत्र की दिशा और दशा बदल देंगे। उन्होंने कहा कि यहां की अनपढ़ और भोली भाली जनता के साथ हर बार छलावा होता आया है। जिन नेताओं ने लोगों को चुनाव से पहले विकास के बड़े बड़े सपने दिखाए थे वो नेता अपना उल्लू सीधा करने के बाद जनता की आंखों से ओझल हो गए। लेकिन अब कामा की जनता जागरुक हो चुकी है और ऐसे नेताओं को भी अच्छी तरह पहचान चुकी है।



Comments

Popular posts from this blog

राव इंद्रजीत सिंह की जीत में सहभागी बनेगा मेवात : गौरव जैन

अल्लाह को राजी करने के लिए सबसे बेहतर माह ए रमजान

विधायक मामन खान ने ग्रामीणों के बीच इफ्तियार किया रोजा