आपके मान सम्मान को भुलाया नहीं जाएगा: मुख्तियार अहमद

 आपके मान सम्मान को भुलाया नहीं जाएगा: मुख्तियार अहमद


कैथवाडा की सरदारी ने दिया मुख्तियार को समर्थन


मोहम्मद मुस्तफा, कैथवाडा, एटीवी हरियाणा

कामा विधानसभा के गांव अमरुका से कांग्रेस प्रत्याशी सीए मुख्तियार अहमद को हाथी पर बैठाकर भारी लाव लश्कर के साथ कैथवाडा में हुए समर्थन समारोह में पहुंचाया गया। इस मौके पर उनके साथ अमरुका गांव से भारी संख्या में लोगों का एक बड़ा काफिला रवाना हुआ। कैथवाडा गांव में आयोजित समर्थन समारोह में उम्मीद से अधिक भीड़ देखकर कांग्रेस प्रत्याशी मुख्तियार गदगद हो गए। समर्थन समारोह के कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उन्हें चुनाव में भारी मतों से कामयाब करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि अब वह ऐसे नेताओं को पहचान चुके हैं, जो लूट और झूट की राजनीति करके जनता का नहीं बल्कि अपना विकास करते हैं।

 कैथवाडा गांव की सरदारी ने सीए मुख्तियार अहमद को पगडी बांधकर फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया और चुनाव में तन मन व धन से साथ देने का वादा भी किया। उन्होंने कहा कि उन्हें कामा विधानसभा से पढ़े लिखे और समाज के लिए कुछ करने वाले प्रत्याशी की आवश्यकता है, जो कि सभी गुण उन्हें युवा नेता मुख्तियार में इन दिनों दिखाई दे रहे हैं। लोगों ने कहा कि कामा की जनता इस बार बदलाव चाह रही है। वहीं कार्यक्रम में उपस्थित उलेमाओं ने भी बातों ही बातों में मुख्तियार अहमद की तरफ इशारा किया और कहा कि इस बार कामा की जनता को सही प्रत्याशी चुनने की जरुरत है। जो लोग सही प्रत्याशी की पहचान नहीं करेंगे, उन्हें इसी तरह पछताना पडेगा।

समर्थन में उतरे उलेमा: 

कांग्रेस प्रत्याशी मुख्तियार अहमद के समर्थन में इस बार उलेमाओं ने भी उतरकर पूरा साथ देने का ऐलान कर दिया है। उलेमाओं की मानें तो कामा विधानसभा के खांचे में मुख्तियार अहमद स्टीक बैठते हैं, जिनकी न तो समाज में कोई बुराई है और न ही इलाके में। यही वजह है कि कामा क्षेत्र के उलेमा लोगों से मुख्तियार अहमद को चुनने की सलाह दे रहे हैं।

समर्थन समारोह में जुटी अधिक भीड:

 कैथवाडा गांव में आयोजित हुए समर्थन समारोह में लोगों की भारी भीड जुटी। इस कार्यक्रम में इतनी संख्या में लोगों को इकट्ठा देखकर ये समर्थन समारोह चर्चा का विषय बना रहा। लोग जीत को लेकर तरह तरह के कयास लगाने लगे। चर्चा तो यहां तक थी कि दिन प्रतिदिन बढता हुआ लोगों का जनाधार बदलाव का इशारा है।


Comments

Popular posts from this blog

राव इंद्रजीत सिंह की जीत में सहभागी बनेगा मेवात : गौरव जैन

अल्लाह को राजी करने के लिए सबसे बेहतर माह ए रमजान

विधायक मामन खान ने ग्रामीणों के बीच इफ्तियार किया रोजा