सैंकड़ों कार्यकर्ताओं संग कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व कमांडो हिदायत खान



सैंकड़ों कार्यकर्ताओं संग कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व कमांडो हिदायत खान

मोहम्मद मुस्तफा | एटीवी हरियाणा | नूंह ।
देश की सेवा के बाद पूर्व कमांडो हिदायत खान ने शनिवार को भोंडसी स्थित जोधा फार्म हाउस में कांग्रेस की सत्ता परिवर्तन रैली में मुख्य वक्ता पूर्व केंद्रीय मंत्री व राष्ट्रीय महासचिव कुमारी सैलजा के नेतृत्व में कांग्रेस का दामन थाम लिया। इस मौके पर कुमारी सैल्जा ने हिदायत कमांडो व उनकी टीम का धन्यवाद किया।
पूर्व कमांडो हिदायत खान ने कहा कि जिस तरह से उन्होंने सच्चे सिपाही की तरह देश की सेवा कि, ठीक उसी तरह वह पार्टी के लिए मेहनत करेंगे। पार्टी उन्हें जो जिम्मेदारी देगी वह उसे पूरी इमानदारी से निभाएंगे। पार्टी के साथ-साथ अपने इलाके में गरीब लोगों की सेवा का काम भी करेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी टीम द्वारा बहुत सी गरीब बेटियों की शादियां कराई जा चुकी हैं। पार्टी में शामिल होने के बाद उनका समाजसेवा का दायरा बढ़ेगा। उनका राजनीति में आने का मकसद सियासत करना नहीं बल्कि लोगों की सेवा करना है। भाजपा की तानाशाही सरकार में किसान अपने खेतों के बजाए सड़क पर हैं। किसान, मजदूर, गरीब वर्ग के लोग भाजपा से दुखी हैं। अब समय आ गया है इस तानाशाही भाजपा सरकार को हटाया जाए। प्रदेश की जनता सत्ता परिवर्तन करते हुए कांग्रेस का साथ दे रही। 

Comments

Popular posts from this blog

राव इंद्रजीत सिंह की जीत में सहभागी बनेगा मेवात : गौरव जैन

अल्लाह को राजी करने के लिए सबसे बेहतर माह ए रमजान

विधायक मामन खान ने ग्रामीणों के बीच इफ्तियार किया रोजा