शहीद हसनखां के नाम से होगा नगीना-तिजारा मार्ग का नामकरण: हबीब हवननगर

शहीद हसनखां के नाम से होगा नगीना-तिजारा मार्ग का नामकरण: हबीब हवननगर


मोहम्मद मुस्तफा | एटीवी हरियाणा | नूंह |
राजा शहीद हसन खां मेवाती के 498वें शहीदी दिवस पर आगामी नौ मार्च को बडक़ली पर कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसमें मुख्यमंत्री बतौर मुख्यतिथि शिरकत करेंगे। शहीदी दिवस के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा नेता हबीब हवननगर मेहनत में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में उन्होंने मांडीखेड़ा में उमराव फार्म हाऊस पर इलाके के लोगों की एक बैठक बुलाई, जिसमें जिला प्रमुख जान मोहम्मद, ब्लॉक समीति चेयरमैन पिनगवां और जिला पार्षद शामिल हुए। शहीद हसन खां का शहीदी दिवस पहली बार इतनी धूमधाम से मनाया जाएगा।

 बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा नेता हबीब हवननगर ने कहा कि मेवात के राजा हसन खां देश का सबसे बड़ा वतन परस्त देशभक्त था। जिन्होंने राणा सांगा के साथ मिलकर विदेशी आक्रमणकारी बाबर के खिलाफ कानहवां के मैदान में जंग लड़ी। अपने 12 हजार घुड़सवारों के साथ 15 मार्च 1527 को शहीद हो गए थे। अब से पहले की सरकारों ने इतने बड़े देश भक्त को भुला दिया। अब हरियाणा सरकार की ओर से उनके शहीदी दिवस को बडक़ली चौक पर बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। आगामी 9 मार्च को मुख्यमंत्री राजा हसन खां की एक बड़ी प्रतिमा का अनावरण करेंगे। हबीब हवन नगर ने बताया कि निर्माधीन नगीना-तिजारा सडक़ का नामकरण शहीद राजा हसन खां के नाम से किया जाएगा व एक संग्रहालय की आधारशिला भी रखी जाएगी। राजा शहीद हसन खां का शहीदी समारोह मेवात के सभी जाति धर्म के सामाजिक लोगों की ओर से किया जा रहा है। राजा हसन खां का शहीदी दिवस 15 मार्च को मनाया जाता है। लेकिन 11 मार्च से रमज़ान का पवित्र माह के रोजा शुरू होने के कारण इसे 9 मार्च को मनाया जा रहा है। जिससे लोगों को कोई परेशानी न हो। बैठक में सब्बीर उप जिला प्रमुख, उम्मर जिला पार्षद, ईशा चेयरमैन ब्लॉक नगीना, हसन मोहम्मद चेयरमैन ताउडू, नसीम सरपंच नगीना, यासीन जिला पार्षद, आबिद जिला पार्षद, लतीफ जिला पार्षद, फजरुद्दीन जिला पार्षद, फारूक चेयरमैन ब्लॉक पिनगवां, असरु ठेकेदार तेड, अनवर अब्बास सटकपुरी सहित इलाके से पंच सरपंच और जिम्मेदारी लोग मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

राव इंद्रजीत सिंह की जीत में सहभागी बनेगा मेवात : गौरव जैन

पुन्हाना से टिकट की दावेदारी कर लोगों की नब्ज टटोल रहे संदीप खटाना

बेटी की शादी बिना दहेज कर पूर्व सरपंच ने समाज में पेश की मिसाल