माह ए रमजान में 24 घंटे बिजली को तरस रहे रोजेदार

 

माह रमजान में 24 घंटे बिजली को तरस रहे रोजेदार


 

मोहम्मद मुस्तफा |एटीवी हरियाणा |नूंह |

इस्लाम धर्म के सबसे पवित्र माह रमजान के महीने में इस बार रोजेदार 24 घंटे बिजली को तरस रहे हैं। छह दिन बीत जाने के बाद भी बिजली निगम के अधिकारियों के पास 24 घंटे बिजली देने का कोई आदेश नहीं आया है। जिसके कारण रोजेदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में रोजेदार सरकार को कोसने पर मजबूर हैं। लोगों का कहना है कि सरकार जान बूझकर 24 घंटे बिजली नहीं दे रही है।


 तोसिफ खान बीसरू, मुकीम, साजिद,  वासिद अली, लल्ला, हासम खान ने बताया कि रमजान के पाक महीने में हर साल 24 घंटे बिजली दी जाती है, मगर इस साल बिजली नहीं मिल रही है। जिससे रोजा रखने वाले रोजेदार परेशान हैं। रमजान के महीने में से छह दिन निकल गए हैं, लेकिन अभी तक बिजली निगम के अधिकारी और कर्मचारियों के पास 24 घंटे बिजली का आदेश नहीं आया है। क्षेत्र के लोगों ने जिला प्रशासन और सरकार से 24 घंटे बिजली की मांग की है, ताकि रोजेदारों के लिए किसी तरह की परेशानी हो। लोगों ने सरकार और बिजली निगम के उच्च अधिकारियों से रमजान के महीने में 24 घंटे बिजली देने की मांग की है। ताकि रोजेदारों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

 

 

 

 

Comments

Popular posts from this blog

पुन्हाना से टिकट की दावेदारी कर लोगों की नब्ज टटोल रहे संदीप खटाना

अल्लाह को राजी करने के लिए सबसे बेहतर माह ए रमजान

राव इंद्रजीत सिंह की जीत में सहभागी बनेगा मेवात : गौरव जैन