सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रही गुटबाजी मरीजों पर भारी, मुख्यमंत्री से शिकायत
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रही गुटबाजी मरीजों पर भारी, मुख्यमंत्री से शिकायत
जिले के नागरिक अस्पताल मांडीखेडा से लेकर पीएचसी व सीएचसी में लोगों को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलें, इसको लेकर सिविल सर्जन डॉ.राजीव बातिश तो गंभीर है, लेकिन कुछ पीएचसी व सीएचसी में तैनात स्टॉफ उन्हें नीचा दिखाने पर तुला हुआ है। हाल ही में पुन्हाना के सीएचसी में महिला स्टॉफ के बीच चल रही गुटबाजी ने इसका खुलासा कर दिया है। जहां पर मरीजों के सामने ही महिला स्टॉफ में हाथापाई तक हो गई। इस तरह की घटनाएं न केवल उच्च अधिकारियों का सिरदर्द बढाती हैं, बल्कि मरीजों की देखरेख पर भी इसका असर पड़ता है। गुटबाजी का यह मामला अब यहीं तक सीमित नहीं रहा है, बल्कि लोगों ने इसकी लिखित शिकायत चंडीगढ़ बैठे अधिकारियों से भी कर दी है। लोगों का कहना है कि यहां की स्वास्थ्य सेवाओं में तब तक सुधार नहीं किया जा सकता है, जब तक पुराने स्टॉफ को यहां से न बदला जाए।
तिरवाड़ा निवासी यूसुफ खान ने गुटबाजी मामले को लेकर सीएम विंडो में दी शिकायत में बताया कि महिला चिकित्सकों के बीच चल रही गुटबाजी में अहम योगदान एक स्थानीय डॉक्टर का है, जो राजनीतिक पहुंच और लोकल होने का फायदा उठा रहा है। आरोप है कि अवैध रूप से चलाए जा रहे जच्चा-बच्चा केंद्र और झोलाछाप डाक्टरों से भी इस डाक्टर द्वारा सांठगांठ की हुई है। जब भी विभाग के उच्च अधिकारी या अन्य टीम कार्रवाई के लिए आती है तो उन्हें आगाह कर दिया जाता है। क्षेत्र के लोगों ने गुटबाजी वाले स्टॉफ को अन्य जगह तबादला कर दूसरा और बिना गुटबाजी वाला स्टॉफ लगाने की मांग की है। ताकि समय पर मरीजों की देखभाल की जा सके।

क्या कहते हैं सिविल सर्जन :
सिविल सर्जन डाॅ. राजीव बातिश का कहना है कि स्टॉफ के बीच गुटबाजी गलत है। पुन्हाना में गुटबाजी करने वाले स्टॉफ को दूसरी जगह लगाकर उनकी जगह दूसरा स्टॉफ लगाया जाएगा। मरीजों की देखभाल में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Comments
Post a Comment