नकल पर रोक लगाना सराहनीय कदम, निर्दोष पर कार्यवाही नहीं हो : एसोसिएशन
नकल पर रोक लगाना सराहनीय कदम, निर्दोष पर कार्यवाही नहीं हो : एसोसिएशन
मोहम्मद मुस्तफा | एटीवी हरियाणा | नूंह |
मेवात प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने जिले में परीक्षा के दौरान नकल पर की गई कार्रवाई की प्रशंसा की है। एसोसिएशन के प्रधान देशराज तंवर ने कहा है कि मेवात में नकल पर लगाम लगाने के लिए बोर्ड द्वारा पूरी शक्ति बरती जा रही है । जो सराहनीय कदम है। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन इसका स्वागत करती है, लेकिन इसके साथ ही बोर्ड द्वारा कुछ प्राईवेट स्कूल संचालक, मुख्य अधीक्षक सहित अन्य कई लोगों पर मामला दर्ज किया गया है, जो सही नहीं है। केवल उसी व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज किया जाए जो नकल करने व पेपर लीक करने में शामिल है।
N उन्होंने कहा यह देखने में आया है कि तावडू व पिगनवां में स्कूल संचालक सहित मुख्य अधीक्षक पर भी मामला दर्ज किया गया है। जबकि उनका नकल करने व पेपर लीक करने में कोई हाथ नहीं था। इससे हरासमेंट होती है और बदनामी भी । उन्होंने कहा हम बोर्ड के अध्यक्ष वीपी यादव द्वारा नकल पर उठाए गए कदमों का स्वागत करते हैं, लेकिन बोर्ड सचिव व अध्यक्ष से इस मामले में यह भी ध्यान रखने की अपील करते हैं किसी निर्दोष पर मामला दर्ज न किया जाए। इस मौके पर सभी स्कूलों के संचालक नकल रोकने को सही कदम बताया।

Comments
Post a Comment