पेपर लीक मामला: चार आरोपी गिरफ्तार, स्कूल संचालक पुलिस गिरफ्त से बाहर

 


पेपर लीक मामला: चार आरोपी गिरफ्तार, स्कूल संचालक पुलिस गिरफ्त से बाहर 


भिवानी बोर्ड के चेयरमैन डाॅ. वीपी यादव ने किया दौरा



मोहम्मद मुस्तफा | एटीवी हरियाणा | पिनगवां /नूंह |

पिनगवां कस्बे के निक्की मॉडल सीनियर सेकंडरी स्कूल से दसवीं कक्षा के पेपर लीक करने के आरोप में पिनगवां पुलिस ने उपमंडल उडनदस्ता इंचार्ज अशोक की शिकायत पर मुख्य केंद्र अधीक्षक अंजुम खान, ऑब्जर्वर मोहम्मद समून, केंद्रीय अधीक्षक सद्दाम हुसैन, लिपिक अतर खान और वाटरमैन मोसम के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य केंद्र अधीक्षक अंजुम खान पुलिस गिरफ्त से बाहर है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को अदालत में पेश कर दिया।

 थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को दसवीं कक्षा का अंग्रेजी विषय का पेपर था। इस मौके पर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करने पहुंचे हरियाणा शिक्षा बोडऱ् भिवानी के चेयरमैन डॉक्टर वीपी यादव ने कस्बे के सभी परीक्षा केंद्रों का दौरा किया। जहां पर उनकी टीम को निक्की मॉडल सीनियर सेकंडरी स्कूल में उक्त आरोपी नकल कराते हुए मिले। जिन्होंने पेपर को लीक भी किया हुआ था। इस मौके पर उडनदस्ता की टीम ने आरोपी ऑब्जर्वर मोहम्मद समून, केंद्रीय अधीक्षक सद्दाम हुसैन, लिपिक अतर खान और वाटरमैन मोसम को पकडक़र पुलिस के हवाले कर दिया। जिनके खिलाफ गुरुवार देर शाम शिकायत दी गई। जिसके आधार पर स्कूल संचालक सहित पांच आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया।
गौरतलब है कि बोर्ड की दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं में पिछले वर्ष की भांति इस बार अधिक नकल हो रही है। नकलची शिक्षा विभाग और पुलिस प्रशासन के तमाम दावों की पोल खोल रहे हैं। आए दिन हो रही नकल और पेपर लीक जैसे मामलों से स्पष्ट है कि परीक्षा केंद्रों पर लापरवाही बरती जा रही है। हर रोज हो रही नकल ने शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है। लेकिन इसके बावजूद भी न तो पुलिस द्वारा ही परीक्षा केंद्रों पर सख्ती बरती जा रही है और न ही शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

निर्दोष पर नहीं हो कार्रवाई :

मेवात प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने जिले में परीक्षा के दौरान नकल पर की गई कार्रवाई की प्रशंसा की है। एसोसिएशन के प्रधान देशराज तंवर ने कहा है कि मेवात में नकल पर लगाम लगाने के लिए बोर्ड द्वारा पूरी शक्ति बरती जा रही है । जो सराहनीय कदम है। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन इसका स्वागत करती है, लेकिन इसके साथ ही बोर्ड द्वारा कुछ प्राईवेट स्कूल संचालक, मुख्य अधीक्षक सहित अन्य कई लोगों पर मामला दर्ज किया गया है, जो सही नहीं है। केवल उसी व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज किया जाए जो नकल करने व पेपर लीक करने में शामिल है। उन्होंने कहा यह देखने में आया है कि तावडू व पिगनवां में स्कूल संचालक सहित मुख्य अधीक्षक पर भी मामला दर्ज किया गया है। जबकि उनका नकल करने व पेपर लीक करने में कोई हाथ नहीं था। इससे हरासमेंट होती है और बदनामी भी । उन्होंने कहा हम बोर्ड के अध्यक्ष वीपी यादव द्वारा नकल पर उठाए गए कदमों का स्वागत करते हैं, लेकिन बोर्ड सचिव व अध्यक्ष से इस मामले में यह भी ध्यान रखने की अपील करते हैं किसी निर्दोष पर मामला दर्ज न किया जाए।

Comments

Popular posts from this blog

राव इंद्रजीत सिंह की जीत में सहभागी बनेगा मेवात : गौरव जैन

पुन्हाना से टिकट की दावेदारी कर लोगों की नब्ज टटोल रहे संदीप खटाना

बेटी की शादी बिना दहेज कर पूर्व सरपंच ने समाज में पेश की मिसाल