ग्रामीणों की सेहत सुधारने के लिए आयुष विभाग ने लगाया नि:शुल्क कैंप
- Get link
- X
- Other Apps
ग्रामीणों की सेहत सुधारने के लिए आयुष विभाग ने लगाया नि:शुल्क कैंप
मोहम्मद अनस | एटीवी हरियाणा | पुन्हाना |
गुरुवार को जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉक्टर यसबीर गहलोत के दिशा निर्देशानुसार गांव डूंगेजा में लोगों के स्वास्थ्य की जांच करने के लिए नि:शुल्क कैंप लगाया गया। जिसमें बच्चे, बड़े बूढ़े और महिलाओं ने भी अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। इस कैंप में डॉक्टर खुर्शीद अहमद और उनकी टीम ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच करने के बाद उन्हें दवाईयां देने के साथ-साथ परामर्श भी दिया। कैंप में 48 मरीजों की बीपी, सूगर और खून की जांच की गई।डॉ.खुर्शीद अहमद ने बताया कि ग्रामीणों की सेहत संवारने के लिए आयुष विभाग द्वारा गांवों में कैंप लगाए जा रहे हैं। जिनके माध्यम से लोग अपने स्वास्थ्य की जांच कराकर अपनी बीमारियों का इलाज आसानी से करा रहे हैं। गांवों में अधिकतर महिलाओं में खून की कमी मिल रही है। खान पान ठीक नहीं होने के कारण यह समस्या पैदा हो रही है। इसके अलावा कुछ बीमारियां ऐसी हैं, जिनके बारे में बिना जांच व्यक्ति को पता नहीं चल पाता है। जांच के माध्यम से लोग ऐसी बामारियों का भी इलाज करा रहे हैं। डॉ.खुर्शीद ने कहा कि इंसान का शरीर एक मशीन की तरह काम करता है। जिस तरह मशीन की देखभाल की जाती है, ठीक उसी तरह इंसान को अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखते हुए खान पान को ठीक करना चाहिए। ऐसा नहीं करने पर शरीर में कमजोरी पैदा होती है, जिससे धीरे-धीरे कई प्रकार की बीमारियां जन्म ले लेती हैं, जो बाद में बड़ी बीमारी का रूप धारण कर व्यक्ति को खतरे में डाल देती हैं।
- Get link
- X
- Other Apps

Comments
Post a Comment