सीजेएम प्रतीक जैन ने पोषण पखवाड़ा पर महिलाओं को दिलाई शपथ
सीजेएम प्रतीक जैन ने पोषण पखवाड़ा पर महिलाओं को दिलाई शपथ
महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से बुधवार को नूंह में वन स्टॉप सेंटर पर आजादी का अमृत महोत्सव के तहत सीजेएम प्रतीक जैन की अध्यक्षता में पांचवा पखवाड़ा मनाया गया और सुपरवाइजर अनीता यादव ने पोषण पखवाड़ा पर शपथ दिलाते हुए कहा कि यह पखवाड़ा आगामी 3 अप्रैल 2023 तक मनाया जा रहा है। पोषण पखवाड़ा तीन बिंदु पर आधारित होगा जिसमें उत्तम स्वास्थ्य के लिए मोटा अनाज, सक्षम सामान्य आंगनवाड़ी केंद्र तथा स्वास्थ्य बालक स्पर्धा शामिल हैं। इन बिंदुओं पर आम जनता को जागरूक किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि सुपरवाइजर अंशुल ने इस कड़ी में जिले के सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों पर बच्चों के वजन व लंबाई को मापा गया। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान सखी जाने वाली सावधानियां स्वास्थ्य एवं साफ-सफाई पौष्टिक आहार के बारे में जागरूक किया जा रहा है। ग्रामीण आंचल में मिलने वाले पौष्टिक आहार गांव में मिलने वाले हरि सब्जियां, फल व गुड बना आदि के अधिक से अधिक सेवन करने के बारे में भी जागरूक किया। फरखंदा ने कहा कि पोषण पखवाड़ा 2023 का सभी के लिए पोषण एक साफ स्वस्थ भारत की ओर से वर्ष 2023 को अंतर्राष्ट्रीय मोटे अनाज के रूप में घोषित किया गया है। कुपोषण को दूर करने के लिए एक मूल्यवान संपत्ति के रूप में श्री अन्न को लोकप्रिय बनाना होगा, जिससे सभी अनाजों की जननी कहा जाता है। अधिवक्ता मोहम्मद अशफाक अली ने बताया कि पोषण पखवाड़ा के तहत मोटे अनाज आधारित खाद्य पदार्थों को पूरक पोषण जोडऩे घर-घर तक पहुंचाने, आहार परामर्श शिविर के आयोजन के माध्यम से पोषण कल्याण के लिए मोटे अनाज को बढ़ावा देना और इन्हें लोकप्रिय बनाया जाएगा। सक्षम आंगनबाडिय़ों को भी इस पखवाड़े के दौरान लोकप्रिय बनाना जाएगा। आंगनबाडिय़ों को लोकप्रिय जागरूकता बढ़ाने के लिए अभियान चलाए जाएंगे, इसके लिए आंगनबाडिय़ों को बेहतर पोषण बचपन की देखभाल और शिक्षा के केंद्रों के रूप में सक्षम किया जाएगा स्वस्थ बालक प्रतिस्पर्धा के तहत अच्छे पोषण अच्छे स्वास्थ्य, भावना पैदा करके परिभाषित मानवको के अनुरूप स्वस्थ बालक की पहचान करके इसका उत्तर उत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर सुपरवाइजर मन मंजू लता सीडीपीओ मीरा कुमारी, आंगनवाड़ी वर्कर सोनिका व अन्य महिलाएं मौजूद रही।

Comments
Post a Comment