रहमत व बरकत के साथ भाईचारे को बढावा देता है रमजान का महीना : भीमसैन

 रहमत व बरकत के साथ भाईचारे को बढावा देता है रमजान का महीना : भीमसैन



एटीवी हरियाणा/मोहम्मद मुस्तफा, नूंह।

रमजान का पवित्र महीना लोगों को बुराईयों से रोकता है और हिंदू-मुस्लिम भाईचारे को बढ़ावा देता है। इस महीने में मुस्लिम समाज के लोग दिनभर भूखा प्यासा रहकर खुदा को राजी करने के लिए रोजा रखते हैं। इस महीने में लोग बुरे कामों को छोडक़र भलाई की तरफ बढ़ते हैं, मेवात क्षेत्र में सदियों पुराना हिंदू-मुस्लिम भाईचारा है। जहां पर सब लोग मिल जुलकर रहते हैं। उक्त बातें समाजसेवी भीमसैन पिनगवां ने कही।

 उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज के लोग भी हिंदू समाज के लोगों का ख्याल रखते हैं। इस बार रोजे और नवरात्र एक साथ हैं। लेकिन न तो हिंदू समाज के लोगों को नवरात्रों में कोई परेशानी आ रही है और न ही रोजेदारों को। समाजसेवी भीमसैन ने कहा कि मुस्लिम समाज के लोग इस बरकत वाले महीने में गरीब लोगों की भी मदद करते हैं। रमजान के पवित्र महीने को शुरु होते ही बाजारों में भी लोगों की चहल पहल शुरु होने लग जाती है। इस महीने में कपड़े की सबसे अधिक बिक्री होती है, क्योंकि ईद के पर्व पर मुस्लिम समाज के लोग नए कपड़े पहनकर ईद मनाते हैं। अन्य महीनों के मुताबिक इस महीने में दुकानदारों की आमदनी भी अधिक बढ़ जाती है। फ्रूट से लेकर खाद्य सामग्री तक की बिक्री बढ़ जाती है। रोजेेदार सबसे ज्यादा रोजा इफतयार के लिए तरबूज को पसंद करते हैं। भीम सैन ने कहा कि मेवात के मुसलमान हमेशा गंगा जमुना तहजीब के हिसाब से जीते हैं। लेकिन कुछ असमाजिक तत्व हर समुदाय में होते हैं, जिन्हें मेवात का हिंदू-मुस्लिम भाईचारा रास नहीं आता वो इस भाईचारे को खराब करने की नापाक कोशिशें करते हैं। जबकि यहां के जैसा भाईचारा देश में कहीं पर भी नहीं है।


Comments

Popular posts from this blog

राव इंद्रजीत सिंह की जीत में सहभागी बनेगा मेवात : गौरव जैन

पुन्हाना से टिकट की दावेदारी कर लोगों की नब्ज टटोल रहे संदीप खटाना

बेटी की शादी बिना दहेज कर पूर्व सरपंच ने समाज में पेश की मिसाल