मोहब्बत व भाईचारे का पैगाम देता है माह ए रमजान : वसीम अकरम

 मोहब्बत व भाईचारे का पैगाम देता है माह ए रमजान : वसीम अकरम



मोहम्मद मुस्तफा, पिनगवां।

रमजान का पाक महीना अल्लाह की इबादत का महीना है जो 12 महीना में सबसे अफजल महीना है इस महीने में मुसलमान एक महीने तक दिन भर भूख प्यास झेलकर खुदा की रजा के लिए रोजा रखते हैं और अल्लाह की इबादत करते हैं। इस महीने में मुसलमानों की सबसे पवित्र किताब कुरान ए पाक नाजिल हुई जो मुसलमान कुरान ए पाक की तिलावत करते हैं इस  महीने में एक नेकी के बदले 70 नेकी का सवाब मिलता है। सुबह फजर की अजान से पहले सेहरी करते हैं और मगरिब के अजान वक्त से पहले रोज इफ्तार करते हैं मुसलमान इस महीना गरीब लोगों की  दिल खोलकर मदद करते हैं। उक्त बातें वसीम अकरम ठेकेदार पिनगवां ने कही।

 उन्होंने कहा कि गरीबों को सदका, जकात, फितरा देते हैं जो मोहब्बत का महीना है और आपसी भाईचारे को बढ़ाने का पैगाम देता है इस  महीने में मुसलमान भाई अल्लाह की इबादत करते हैं। इस महीने में जन्नत व रहमत के दरवाजे खोल दिए जाते हैं और दोजख के दरवाजे बंद कर दिए जाते हैं हमें इस महीने की कद्र करते हुए आस-पड़ोस के लोगों का ध्यान रखना चाहिए और अल्लाह की खूब इबादत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि रमजान का पवित्र महीना रहमत और बरकतों का महीना है। रमजान के महीनों में मस्जिदें भी नमाजियों से गुलजार नजर आती हैं। रोजेदार खुदा को राजी करने के लिए रोजा रखता है और खुदा के डर की वजह से दिन भर कुछ न खाता है और ना पीता है।


Comments

Popular posts from this blog

राव इंद्रजीत सिंह की जीत में सहभागी बनेगा मेवात : गौरव जैन

पुन्हाना से टिकट की दावेदारी कर लोगों की नब्ज टटोल रहे संदीप खटाना

बेटी की शादी बिना दहेज कर पूर्व सरपंच ने समाज में पेश की मिसाल