किसी भी कार्य में पीछे नहीं हैं महिलाएं: मोहम्मद अशफाक

 किसी भी कार्य में पीछे नहीं हैं महिलाएं: मोहम्मद अशफाक

मोहम्मद मुुस्तफा/नूंह (मेवात)

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के वन स्टॉप सेंटर द्वारा मालब गांव में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें गांव की महिलाओं ने बढ़चढक़र भाग लिया। कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं संबोधित करते हुए वन स्टॉप सेंटर के प्रभारी अधिवक्ता मोहम्मद अशफाक ने कहा कि  कोई भी ऐसा क्षेत्र नहीं है,जहां पर महिलाओं ने अपनी पहचान ना बनाई हो। देश की राष्ट्रपति भी एक महिला है, जो कि हमारे लिए गर्व की बात है।

 उन्होंने कहा कि नूंह जिले की अतिरिक्त उपायुक्त व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भी महिला ही हंै। महिलाओं के उत्थान व आत्मनिर्भरता की दिशा में अनेक कार्य हुए हैं, जिनसे बदलाव आया है। अधिवक्ता मोहम्मद अशफाक ने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ओ अभियान क शुरुआत हरियाणा से हुई है। इस अभियान में महिलाओं की भूमिका रही है। काउंसलर फरखुंदा ने कहा कि मेवात का लिंग अनुपात अन्य जिलों से बेहतर है और बालिका शिक्षा में भी काफी सुधार हुआ है। वहीं सुपरवाइजर अनीता यादव ने कहा कि अब मेवात में भी बेटियों के प्रति लोगों की मानसिकता में बदलाव आया है। पहले केवल लडकों के जन्मदिन पर ही लोग खुशी मनाते थे, लेकिन अब लडकियों के जन्मदिन पर भी लोग खुशियां मनाते हैं। उन्होंने कहा कि समानता के अधिकार के प्रति उन महिलाओं को जागरुक होना चाहिए जो इसके लिए आज भी संघर्ष कर रही हैं। अधिवक्ता मोहम्मद अशफाक ने कहा कि उपायुक्त अजय कुमार, सीजेएम प्रतीक जैन तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी मीनाक्षी चौधरी के मार्गदर्शन में एक ही छत के नीचे वन स्टॉप सेंटर पर घरेलू हिंसा की शिकार महिलाओं को परामर्श,चिकित्सा, मनोवैज्ञानिक, पुलिस सहायता, कानूनी परामर्श तथा अस्थाई आश्रय जैसी सुविधाएं मुहैया कराई जाती हैं। महिला वन स्टॉप सेंटर की हेल्पलाइन 181 पर भी कॉल कर सकती हैं या स्वयं वन स्टॉप सेंटर आ सकती हैं। मालब गांव के कार्यक्रम में आनंद कुमार पांडेय, अफसाना, सरोज, मेहराब खान, मुफीद रेडियो मेवात, सोनिका, गीता, अफसुरदा व आंगनवाडी वर्कर तथा गांव की महिलाएं भी मौजूद रही।

Comments

Popular posts from this blog

राव इंद्रजीत सिंह की जीत में सहभागी बनेगा मेवात : गौरव जैन

पुन्हाना से टिकट की दावेदारी कर लोगों की नब्ज टटोल रहे संदीप खटाना

बेटी की शादी बिना दहेज कर पूर्व सरपंच ने समाज में पेश की मिसाल