तालीम के बिना इंसान अंधे के समान है : मौलाना शेर मुहम्मद
तालीम के बिना इंसान अंधे के समान है : मौलाना शेर मुहम्मद
एटीवी हरियाणा संवाददाता /साहुन खान, नूंह ।
रविवार को जमीअत उलेमा हलका घासेड़ा व गाँव के बुद्धिजीव वर्ग की तरफ से मस्जिद तकिया वाली घासेड़ा में मास्टर शौकत अली व उसके बेटे मिसबाह उल हक़ के सम्मान में एक तकरीब मुनाकिद हुई। जिसमें गांव के दर्जन भर उलेमा और शिक्षित युवाओं ने भाग लिया। कर्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि भाग लेने वाले इलाका के मशहूर आलिम ए दीन मौलाना शेर मुहम्मद अमीनी ने तालीम की अहमियत पर रोशनी डालते हुए कहा की तालीम के बगैर इंसान अंधा होता है। उन्होने ने जमीयत उलेमा हल्का घासेड़ा के इस कदम की तारीफ करते हुए मास्टर शौकत अली व उसके बेटे मिसबाह उल हक़ को इस कामयाबी पर मुबारकबाद पेश की। जमीयत के हलका सदर मौलाना नूरुद्दीन कासमी व मुफ्ती मुहम्मद लुकमान कासमी ने भी इस मौके पर अपने विचार रखे। इसके बाद गाँव के मौजिज लोगों ने मास्टर शौकत अली को पी आर टी से टी जी टी उर्दू टीचर के ओहदे पर प्रमोशन मिलने जबकि उसके बेटे मिसबाह उल हक़ को एन एम एम एस स्कॉलरशिप में हरियाणा में सातवीं व जिला नूह में पहली पोजीशन लाने, सैनिक स्कूल कंजपुरा के दाखिला टेस्ट में कॉलीफाइ करने व हरियाणा शिक्षा विभाग के बुनियाद परीक्षा में पोजीशन हासिल करने पर गौरव प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। मौलाना शेर मुहम्मद अमीनी की दुआ पर प्रोग्राम का समापन हुआ। प्रोग्राम के अंत मे मस्जिद तकिया वाली के इमाम व खतीब मौलाना लुकमान ने कार्क्रम में भाग लेने वाले महमानों का नाश्ता कराया और सभी का धन्यवाद किया।
कार्यक्रम में मौलाना इब्राहिम अमीनी, मौलाना जसमाल, मौलाना उस्मान, मौलाना नूरुद्दीन कासमी, मुफ्ती लुकमान कासमी, कारी अब्दुल माजिद,प्रिंसिपल जान मुहम्मद, मास्टर साजिद हुसैन ,औसाफ़ नम्बरदार, मास्टर असलम, डॉक्टर ईसा, हाफिज जाकिर, भाई इकबाल, व समाजसेवी भाई खालिद मेवाती वगैरह प्रमुख तोर से शामिल रहे।

Comments
Post a Comment