वन स्टॉप सेंटर और रेडियो मेवात ने हिंसा झेल रही महिला को राहत दिलाई


वन स्टॉप सेंटर और रेडियो मेवात ने हिंसा झेल रही महिला को राहत दिलाई

मोहम्मद मुस्तफा, मेवात ।

सरकार द्वारा घरेलू हिंसा की शिकार महिलाओं की सुनवाई के खोले गए वन स्टॉप सेंटर हिंसात्मक महिलाओं के लिए कारगर साबित हो रहे हैं। यहां पीडि़त महिलाएं मदद ले सकती हैं। इसी क्रम में मंगलवार को वन स्टॉप सेंटर और रेडियो मेवात टीम के सांझा प्रयास से एक घरेलू हिंसा जुड़े केस में दोनों पक्षों को बुलवाकर उनका आपसी समझौता कराया गया। पीडिता रेडियो मेवात के माध्यम से वन स्टॉप सेंटर तक पहुंची।

 वन स्टॉप सेंटर के अधिवक्ता मोहम्मद अशफाक ने बताया कि एक घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने रेडियो मेवात के सामने अपना दर्द रखा था। रेडियो मेवात की टीम ने महिला को वन स्टॉप सेंटर तक पहुंचाया, जहां पर उससे पूछताछ की गई और दोनों पक्षों को बुलवाकर मामले का समझौता कराया गया। लडक़ा पक्ष ने आपसी सहमति को लिखित में एफिडेविट दिया कि में भविष्य में अपनी बीवी के साथ लड़ाई झगड़ा नही करूंगा। इस शर्त पर लडकी को भिजवा दिया गया, और लडक़ा-लडकी को फॉलोअप के लिए 15 दिन बाद वन स्टॉप सेंटर नूंह में बुलाया गया। उन्होंने बताया कि रेडियो मेवात भी पिछले तीन साल से वन स्टॉप सेंटर के साथ मिलकर कार्य कर रहा है। पर इस मौके पर वन स्टॉप सेंटर के हेड कांस्टेबल सोनिका, गीता और रेडियो मेवात से प्रोग्राम प्रभारी सुनीता मिश्रा, मुफीद खान और फरखुंदा, अफसरदा मौजूद रही।


Comments

Popular posts from this blog

अल्लाह को राजी करने के लिए सबसे बेहतर माह ए रमजान

विधायक मामन खान ने ग्रामीणों के बीच इफ्तियार किया रोजा

पुन्हाना से टिकट की दावेदारी कर लोगों की नब्ज टटोल रहे संदीप खटाना