माह ए रमजान शुरू होते ही लौटी बाजारों में रौनक

माह ए रमजान शुरू होते ही लौटी बाजारों में रौनक 


मोहम्मद मुस्तफा|एटीवी हरियाणा|मेवात|
माह ए रमजान शुरू हो चुका है। बाजार भी पूरी तरह तैयार हो चुके हैं। मस्जिदों में साफ सफाई से लेकर रंग रोगन का काम भी रमजान शुरू होने से पहले ही पूरा कर लिया गया है। इसके अलावा रमजान के माह में रोजा इफ्तियारी के लिए रोजेदार सबसे ज्यादा खजूर और तरबूज को खरीदते हैं। इसको लेकर बाजारों में तरबूज की दुकानें सजने लगी हैं। इसके अलावा लोगों ने जरूरत के सामान की खरीददारी भी शुरू कर दी है। इस महीने में दुकानदारों को काफी मुनाफा होता है। कपड़ा, जूते-चप्पल की दुकानों पर रमजान के महीने में अधिक भीड़ होती है। लोग अपने बजट के हिसाब से खरीददारी करते हैं।
बता दें कि साल में 11 महीनों के बाद रमजान का महीने आता है। जिसे बरकत और रहमतों का महीना भी कहा जाता है। इस महीने में मुस्लिम लोग दिन भर भूख प्यास की सिद्दत बर्दाश्त कर रोजा रखते हैं और खुदा की इबादत कर राजी करते हैं। साल के अन्य महीनों के मुकाबले इस महीने में गरीब और जरूरतमंद लोगों की सबसे ज्यादा मदद की जाती है। लोग इस महीने में दिल खोलकर खर्च करते हैं। क्योंकि इस महीने में एक रुपया खर्च करने के बदले 70 रुपये खर्च करने के बराबर अजर मिलता है। मुसलमानों के लिए यह महीना सबसे खास महीना होता है।

तरबूज और खजूर की बढ़ी मांग:


साल के 11 महीनों के मुकाबले रमजान के महीने में सबसे ज्यादा खाने पीने की सामग्री की मांग बढ़ जाती है। जिसमें सबसे ज्यादा रोजेदार तरबूज और खजूर की खरीद करते हैं। क्योंकि इन रोजा इफ्तियारी में इन दोनों चीजों को सबसे ज्यादा खाया जाता है। इसके अलावा फल और सब्जियों की बिक्री में भी इजाफा हो जाता है।

मस्जिदों में बढऩे लगी नमाजियों की संख्या:

रमजान के महीने में मस्जिदों में नमाजियों की संख्या भी बढ़ जाती है। वैसे तो नमाज हर मुसलमान पर फर्ज है, जो किसी भी हालत में माफ नहीं है। लेकिन जो लोग अन्य महीनों में नमाज नहीं पढ़ते वह रमजान के महीने में नमाज पढऩा शुरू कर देते हैं। जिसके कारण मस्जिदों में नमाजियों की संख्या बढऩे से मस्जिदें भरी हुई नजर आती हैं। इस महीने में तरावीह की नमाज भी खास है। जो इशा की नमाज के साथ अदा की जाती है।

खबरों के लिए संपर्क करें : 8930862222 

Comments

Popular posts from this blog

राव इंद्रजीत सिंह की जीत में सहभागी बनेगा मेवात : गौरव जैन

पुन्हाना से टिकट की दावेदारी कर लोगों की नब्ज टटोल रहे संदीप खटाना

बेटी की शादी बिना दहेज कर पूर्व सरपंच ने समाज में पेश की मिसाल