तावडू सीआईए ने अवैध हथियार सप्लाई करने के आरोप में दो पकडे
एटीवी, संवाददाता नूंह। नूंह पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने प्रैस वार्ता के दौरान कहा कि नूंह पुलिस लगातार अपराधियो की गतिविधियो पर पैनी नजर रखे हुई है। इन्ही प्रयासो के चलते सीआईए थाना प्रभारी सुरेन्द्र सिह तावडू व उसकी पुलिस टीम को अवैध हथियार सप्लाई करने वाली बडी खेप को पकडने मे सफलता मिली है। वरुण सिंगला ने कहा कि 4 मार्च को सुरेन्द्र सिह थाना प्रभारी सीआईए तावडू व उसकी पुलिस टीम को मुखबर द्वारा सुचना मिली की इमरान पुत्र बरकत निवासी चांदनकी थाना पुन्हाना अवैध असला की सप्लाई का धन्धा करता है। गाँव चांदनकी बस अड्डा के आस पास अवैध असला सहित काबू आ सकता है। मुखबर की सुचना पर सीआईए तावडू व उसकी पुलिस टीम ने गाँव चांदनकी बस अड्डा के नजदीक इमरान पुत्र बरकत निवासी चांदनकी थाना पुन्हाना को काबू किया गया। जिसके हाथ मे एक सफ़ेद रंग का प्लास्टिक कट्टा, जिसमे गिनती करने पर दस (10) देशी कट्टे बरामद हुये। आरोपी इमरान को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ 10 अवैध देशी कट्टा (असला) रखने के जुर्म मे धारा 25-54-59 आर्मस एक्ट के तहत थाना पुन्हाना मे मामला दर्ज किया गया। आरोपी इमरान को माननीय अदालत मे पेश कर एक ...