कांग्रेस को झटका: ब्लॉक समीति मेम्बर और सरपंच भाजपा में शामिल
कांग्रेस को झटका : ब्लॉक समीति मेम्बर और सरपंच भाजपा में शामिल पार्टी से जोडऩे में भाजपा नेता हबीब का अहम योगदान मोहम्मद मुस्तफा | एटीवी हरियाणा | नूंह | मेवात में कांग्रेस पार्टी को एक बार फिर झटका लगा है। गुरुवार को भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी के निवास पर जिला प्रभारी समय सिंह भाटी व जिला अध्यक्ष नरेंद्र पटेल और भाजपा नेता हबीब हवन नगर नेतृत्व में नगीना ब्लॉक के चेयरमैन, पंचायत समीति के सदस्य और दर्जनभर सरपंचों ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया। इन तमाम लोगों को भाजपा के साथ जोडऩे में भाजपा नेता हबीब हवननगर का अहम योगदान रहा। जिन्होंने उक्त लोगों को भाजपा की नीतियों से जोडऩे के बाद पार्टी में शामिल कराया। भाजपा नेता हबीब हवन नगर ने कहा कि अब वक्त आ गया है, बदलाव का। लोग लगातार अन्य पार्टियों को छोडक़र भाजपा में शामिल हो रहे हैं। यह सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है। मेवात में इस बार तीनों सीटों पर कमल खिलेगा। लोग अब जागरूक हो चुके हैं, जिन सरकारों में नेताओं ने जनता को झूठे आश्वासन देकर वोट बटोरकर अपना उल्लू सीधा किया है, लोग अब ऐसे ने...