Posts

रात के अंधेरे में खंडहर मकान में नवजात को फेंक कर कल्युगी मां फरारा

Image
रात के अंधेरे में खंडहर मकान में नवजात को फेंक कर कल्युगी मां फरारा मोहम्मद मुस्तफा, मेवात | ATV HARYANA | खंड के डूंगेजा गांव में बृहस्पतिवार को एक खंडहर मकान में नवजात बच्ची मिलने से लोगों में हडकंप मच गया। जैसे-जैसे ग्रामीणों को मामले की सूचना मिलती गई, वैसे-वैसे ग्रामीणों की भीड़ भी घटना स्थल पर बढ़ती गई। लोगों ने मामले की सूचना डायल 112 को दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से पूछताछ के बाद बच्ची को अपने कब्जे में लेकर अस्पताल भिजवा दिया। मानवता को शर्मसार करने वाली कल्युगी मां की इस करतूत ने ग्रामीणों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। कल्युगी मां को लेकर लोगों के मन में तरह तरह के विचार आने लगे, लेकिन खबर लिखे जाने तक कल्युगी मां का कोई सुराग नहीं लग पाया।  जानकारी के अनुसार शब्बीर निवासी डूंगेजा ने बताया कि वह अपने पडोस के मकान पर पेंट करने के लिए छत पर चढ़ा था, तभी उसको अचानक छोटे बच्चे जैसी रोने की आवाज सुनाई दी। जिसके बाद उसने नजदीक से जाकर देखा तो एक नवजात बच्ची पड़ी हुई थी जिसके शरीर पर मक्खी और चींटियां लग रही थी। जैसे-जैसे लोगों को इस बात की भनक लगने लगी...

आसमान छू रहा ईंटों का भाव, कैसे बने आशियाना

Image
  आसमान छू रहा ईंटों का भाव, कैसे बने आशियाना  मोहम्मद मुस्तफा, नूंह | ATV HARYANA | मेवात क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे ईंटों दाम से आमजन चिंतित है। ऐसे में लोगों का आशियाना बनाने का सपना मुश्किल सा हो गया है। भट्टा संचालकों द्वारा वसूले जा रहे मनमाने दामों से लोगा सरकार को कोस रहे हैं। लेकिन न तो जिला प्रशासन द्वारा और न सरकार द्वारा ही ईंटों के मूल्य नियंत्रण पर ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। चर्चा है कि ईंटों के इतने दाम कभी नहीं सुने। 7000 हजार से लेकर 8000 हजार तक के ये दाम लोगों को चौंका रहे हैं। लोगों की मांग है कि जिला प्रशासन और सरकार ईंटों के मूल्य नियंत्रण पर ठोस कदम उठाए, ताकि आशियाना बनाने का सपना साकार हो सके। शहाबुद्दीन, तोसीफ खान, जानू नवलगढ़, अली मोहम्मद, फजरुद्दीन आदि का कहना है कि ईंटों का मनमाना भाव लोगों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। उन्होंने कहा कि पिछले दो तीन साल पहले जो मकान चार से पांच लाख रुपये की लागत में बनकर तैयार हो रहा है, आज के दौर में वह मकान आठ से दस लाख रुपये की लागत में तैयार हो रहा है। छोटा से छोटा सिंगल कमरा भी दो लाख से कम लागत के बिना तैयार...

शिकरावा गांव में कृषि विभाग ने दिया किसानों को पावर वीडर मशीन का प्रशिक्षण

Image
  शिकरावा गांव में कृषि विभाग ने दिया किसानों को पावर वीडर मशीन का प्रशिक्षण मोहम्मद मुस्तफा, पिनगवां | ATV HARYANA | शिकरावा गांव में शुक्रवार को कृषि विभाग द्वारा किसानों को पावर वीडर मशीन का प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर कपास की फसल में पावर वीडर मशीन को चलाकर किसानों को समझाया गया कि इस मशीन के माध्यम से किसान कपास, गन्ना व सब्जी की खेती मेेंं निराई-गुडाई तथा फावरा का कार्य आसानीपूर्वक कर सकते हैं। यह मशीन बागवानी विभाग द्वारा किसानों को सबसीडी पर दी जा रही है, जो डीजल व पेट्रोल दोनों में उपलब्ध है। सरकार की कोशिश है कि इस मशीन को अब कृषि विभाग द्वारा भी किसानों को सब्सीडी पर दिया जाए। कृषि पर्यवेक्षक अनुज कुमार ने बताया कि पावर वीडर मशीन किसानों के लिए कृषि को आसान बनाने के लिए बेहतर विकल्प है। इससे किसान कृषि को आसान बना सकता है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को हिसार से पहुंची टीम द्वारा पुन्हाना, फिरोजपुर झिरका व नगीना क्षेत्र में किसानों को पावर वीडर मशीन द्वारा कपास की फसल में निराई व गुडाई करके किसानों को पावर वीडर मशीन के बारे में जानकारी दी गई। पावर वीडर मशीन के कार्य को...

नूंह जिले को साइबर अपराध मुक्त बनाने में जुटी जिला पुलिस

Image
नूंह जिले को साइबर अपराध मुक्त बनाने में जुटी जिला पुलिस मोहम्मद मुस्तफा, नूंह | ATV HARYANA | 03-05-2023 | जिला पुलिस कप्तान वरुण सिंगला के मार्गदर्शन में जिला पुलिस लोगों को ठगी से बचाने के लिए लगातार जागरुक अभियान चला रही है। इस अभियान के तहत बुधवार को पुलिस लाइन के सामने साइबर अपराध के प्रति जागरुक करने के लिए पुलिस द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पुलिस कर्मियों ने लोगों को जानकारी देते हुए बताया कि साइबर ठग तरह तरह का लालच देकर भोले-भाले लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं, ऐसे ठगों से बचने के लिए ओटीपी, बैंक डिटेल, फोन पे या पेटीएम के नाम पर अपनी गोपनीय जानकारी ना दें। कुछ लोग आपको अपना जान पहचान वाला बताकर फोन करते हैं और फिर आपको पैसे भेजने का झांसा देकर आपके खाते को खाली कर देते हैं, ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरुरत है।  पुलिस कप्तान वरुण सिंगला ने बताया कि साइबर ठगी होने पर डायल 1930 पर अपनी शिकायत दर्ज कराकर ठगी किए गए पैसों को वापिस लौटा सकते हैं। उन्होंने कहा कि साइबर ठग इतने शातिर हो गए हैं कि ठगी के नए नए तरीके अपनाते हैं और लोगों के साथ ठगी करते हैं। ठगी ...

शिक्षा, स्वास्थ्य में सुधार और सामाजिक बुराईयों पर रोक लगाने के लिए सामाजिक लोगों की बैठक

Image
शिक्षा, स्वास्थ्य में सुधार और सामाजिक बुराईयों पर रोक लगाने के लिए सामाजिक लोगों की बैठक  मोहम्मद मुस्तफा, पुन्हाना | ATV HARYANA | समाज में फैल रही बुराईयों पर रोक लगाने, शिक्षा और स्वास्थ्य में सुधार लाने के लिए रविवार को पुन्हाना के जुरहेडा रोड पर अरशद एडवोकेट के निवास स्थान पर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने एक बैठक आयोजित की। जिसकी अध्यक्षता एडवोकेट अरशद हुसैन नीमका ने की। बैठक को संबोधित करते हुए एडवोकेट अरशद हुसैन ने कहा कि भाईचारा मिशन के तहत मेवात से सामाजिक बुराईयों को खत्म करने तथा शिक्षा और स्वास्थ्य में सुधार के लिए एक मुहिम चलाई जाएगी।  उन्होंने कहा कि भाईचारा मिशन के तहत 36 बिरादरी के लोगों को जोडक़र मेवात से बुराईयों को खत्म करने के लिए मुहिम चलाई जाएगी। क्योंकि जुआ, सट्टा, नशाखोरी, ऑनलाइन ठगी, साइबर अपराध, गोकशी, दहेज प्रथा जैसे अपराधों से एक ओर जहां मेवात क्षेत्र देशभर में बदनाम हो रहा है वहीं इसका युवा पीढ़ी पर भी बुराई असर पड़ रहा है। एडवोकेट अरशद हुसैन नीमका ने कहा कि इस मंच के माध्यम से गरीब बेटियों की शादियों में कन्यादान, किसान, मजदूर की बुनियादी समस्याओं का सम...

लफूरी गांव में पेयजल संकट से परेशान महिलाओं ने मटके फोडे

Image
लफूरी गांव में पेयजल संकट से परेशान महिलाओं ने मटके फोडे सद्दाम हुसैन, पुन्हाना | ATV HARYANA | प्रदेश सरकार द्वारा जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीणों को हर घर तक नल से जल देने पर भले ही करोडों रुपये खर्च किए जा रहे हों, लेकिन इसके बावजूद भी नूंह जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट दिन प्रतिदिन गहराता जा रहा है। शनिवार को पुन्हाना के लफूरी गांव में पेयजल संकट से परेशान महिलाओं ने पहले तो सरकार और विभागीय अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की और फिर गुस्साई महिलाओं ने मटके फोडे, साथ में चेताया कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो अगला प्रदर्शन पुन्हाना पहुंचकर जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के दफ्तर के सामने किया जाएगा। लफूरी निवासी अख्तर हुसैन, सलमा, जीना, असगरी, मुबीन, इरशाद, नियामत ने बताया कि उनके गांव में करीब दस साल पहले पेयजल किल्लत को देखते हुए बूस्टिंग स्टेशन बनवाया गया था। जिस पर कुछ दिनों तक पानी की सप्लाई की गई और बाद में बंद हो गई। जिससे गांव में पेयजल संकट गहराता चला गया। उन्होंने बताया कि रमजान के महीने में अधिकारियों ने गांव में टेंकरों से पानी पहुंचाया था और आश्वासन दिया था कि रमज...

पांच महीने से वेतन नहीं मिलने पर मिड-डे-मिल वर्करों की आजीविका पर मंडराया संकट

Image
पांच महीने से वेतन नहीं मिलने पर मिड-डे-मिल वर्करों की आजीविका पर मंडराया संकट  शब्बीर अहमद, तावडू|( ATV HARYANA )  मिड-डे-मिल कार्यकर्ताओं को पिछले करीब पांच महीने से वेतन ना मिलने से भारी परेशानी हो रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि ऐसे में उन्हें परिवार का गुजारा करना मुश्किल हो रहा है। हालात ये हैं कि वेतन ना मिलने से न तो वह अपने बच्चों की स्कूली फीस जमा कर पा रहे हैं और ना ही परिवार का सही से गुजारा। बृहस्पतिवार को सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर पहले प्रदर्शन किया और फिर एआईयूटीयूसी के राज्य कमेटी सदस्य श्रवण गुप्ता व यूनियन की जिला प्रधान देवकी व जिला सचिव शारदा देवी के नेतृत्व में खंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  मिड-डे-मिल कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन में कहा कि मिड-डे-मिल कार्यकर्ताओं में गरीब परिवारों की महिलाएं हैं। जिन्हें केवल सात हजार रुपये का मानदेय मिलता है जो एक वर्ष में केवल 10 माह का ही दिया जाता है। ग्रीष्म व शीतकालीन अवकाश का वेतन नहीं दिया जाता। इससे बढ़ती मंहगाई में घर चलाना बहुत मुश्किल है। परन्तु अफसोस है कि हमें पिछले पांच महीने से कोई मानदेय ही नहीं ...