Posts

मुख्यमंत्री मनोहर लाल करेंगे शहीद राजा हसन खां मेवात की प्रतिमा का अनावरण

Image
मुख्यमंत्री मनोहर लाल करेंगे शहीद राजा हसन खां मेवात की प्रतिमा का अनावरण समारोह में देश के 103 मेवाती जिलों से शामिल होंगे लोग मोहम्मद मुस्तफा | एटीवी हरियाणा | नूंह | राई विधानसभा से विधायक मोहनलाल बड़ोली ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल कल 9 मार्च को राजकीय महाविद्यालय नगीना में शहीद राजा हसन खां मेवाती की प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे । उसके बाद मुख्यमंत्री बड़कली चौक पर राज्य स्तरीय शहीद राजा हसन खां मेवाती की याद में आयोजित समारोह को संबोधित करेंगे।  मोहनलाल बडोली ने कहा कि इस राज्य स्तरीय समारोह में पूरे देश के 103 जिलों से मेवाती भाई शामिल होंगे । समारोह में सभी धर्म गुरुओं को आमंत्रित किया गया है ।उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार संत महापुरुष सम्मान एवं विचार प्रसार योजना के अंतर्गत प्रदेश के सभी महापुरुषों का सम्मान कर रही है । नई शिक्षा नीति के तहत राजा हसन खां मेवाती के बारे में आठवीं कक्षा के पाठ्यक्रम में पढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है और प्रत्येक जिला में मेडिकल कॉलेज बने हैं ।मुख्यमंत्री ...

मेवाती राजा हसनखां के शहीदी दिवस कार्यक्रम में दो हजार गौपालकों को किया आमंत्रित

Image
  मेवाती राजा हसनखां के शहीदी दिवस कार्यक्रम में दो हजार गौपालकों को किया आमंत्रित मोहम्मद मुस्तफा |एटीवी हरियाणा |नूंह| मेवाती राजा हसनखां के शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में आगामी नौ मार्च को बडकली चौक पर होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर भाजपा के नेता व कार्यक्रता सफल बनाने की तैयारियों में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में गौसेवा आयोग के सदस्य हकीम आस मोहम्मद ने गुरुवार को गांव चांदडाका, डंूगेजा, चांदनकी, महूं, शहजादपुर, बूबलहेडी, वाजीदपुर, बूचाका, सिरसबास, नाहरीका, रीठट, नेवाना, तुसैनी, लुहिंगाकला सहित दर्जनभर से अधिक गांवों का दौरा कर गौपालकों को शहीद हसनखां मेवाती के शहीदी दिवस कार्यक्रम में शामिल होने का न्यौता दिया। जिसके बाद गौपालकों ने भी कार्यक्रम में शामिल होने का आश्वासन दिया।  गौसेवा आयोग के सदस्य हकीम आस मोहम्मद ने बताया कि कार्यक्रम में 2000 हजार गौपालक शामिल होने की उम्मीद है। मेवात के गांवों में जहां-जहां पर गौपालक हैं, उन सभी को न्यौता दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राजा हसनखां ने अकबर के साथ मिलकर विदेशी आक्रमणकारी बाबर के खिलाफ का...

नूंह जिले को 142 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात : उपायुक्त धीरेंद्र खडगटा

Image
  नूंह जिले को 142 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात : उपायुक्त धीरेंद्र खडगटा  मोहम्मद मुस्तफा | एटीवी हरियाणा | नूंह | प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल वीरवार को हरियाणा निवास चंडीगढ़ से वर्चुअल माध्यम से प्रदेशभर में करोड़ों रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इसी शृंखला में जिला नूंह की करीब 142 करोड़ रुपये की लागत की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे।    उपायुक्त धीरेंद्र खडग़टा ने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के संबंध में संबंधित विभागों के अधिकारियों को लघु सचिवालय में आयोजित बैठक में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लघु सचिवालय के सभागार में सीधा प्रसारण होगा, जिसमें पलवल के विधायक दीपक मंगला मुख्यातिथि होंगे। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विभाग से संबंधित सारी तैयारियां पूरी कर लें। नूंह को मिलने वाली सौगात :   उपायुक्त धीरेंद्र खडग़टा ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल 7.82 करोड़ रुपये की लागत से हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी फिरोजपुर झिरका के कैंपस में सरकारी कर्मचार...

मेवात के विकास में मौलवियों की अहम भूमिका : मुकेश वशिष्ठ

Image
मेवात के विकास में मौलवियों की अहम भूमिका : मुकेश वशिष्ठ    मोहम्मद मुस्तफा |एटीवी हरियाणा |नूंह | आगामी नौ मार्च को बडकली चौक पर आयोजित होने वाले राजा हसन खां मेवाती शहीदी दिवस समारोह में धर्मगुरु भी बड़ी संख्या में शिकरत करेंगे। शनिवार को मुख्यमंत्री के मीडिया समन्वयक मुकेश वशिष्ठ में जिले भर के धर्मगुरूओं से मुलाकात की और उन्हें समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया। शहीद समारोह को भव्य और सर्वस्पर्शी बनाने में जुटे मीडिया समन्वयक लगातार जिले के मंदिर, मस्जिद और मदरसों में जाकर धर्मगुरुओं से मुलाकात कर रहे है। मीडिया समन्वयक मुकेश वशिष्ठ मानते हैं कि समाज निर्माण में धर्मगुरुओं की अहम भूमिका है। धर्मगुरुओं ने सदा समाज को दिशा दी है। मेवात के गौरवशाली इतिहास में धर्मगुरुओं का स्थान अनुकरणीय है। मेवात में अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई की शुरुआत 1806 में नगीना के नौटकी गाँव के मौलवी ऐवज खां ने की थी। जिसे झुठलाया नहीं जा सकता। इसलिए एकबार फिर मेवात को पिछड़ेपन से आजाद करने के लिए धर्मगुरुओं की मदद ली जाएगी। इसलिए उन्होंने व्यक्तिगत तौर पर मुफ्ती जाहिद, मुफ्ती रफीक अहमद, गुरूकुल भा...

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रही गुटबाजी मरीजों पर भारी, मुख्यमंत्री से शिकायत

Image
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रही गुटबाजी मरीजों पर भारी, मुख्यमंत्री से शिकायत  मोहम्मद मुस्तफा | एटीवी हरियाणा | पुन्हाना | जिले के नागरिक अस्पताल मांडीखेडा से लेकर पीएचसी व सीएचसी में लोगों को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलें, इसको लेकर सिविल सर्जन डॉ.राजीव बातिश तो गंभीर है, लेकिन कुछ पीएचसी व सीएचसी में तैनात स्टॉफ उन्हें नीचा दिखाने पर तुला हुआ है। हाल ही में पुन्हाना के सीएचसी में महिला स्टॉफ के बीच चल रही गुटबाजी ने इसका खुलासा कर दिया है। जहां पर मरीजों के सामने ही महिला स्टॉफ में हाथापाई तक हो गई। इस तरह की घटनाएं न केवल उच्च अधिकारियों का सिरदर्द बढाती हैं, बल्कि मरीजों की देखरेख पर भी इसका असर पड़ता है। गुटबाजी का यह मामला अब यहीं तक सीमित नहीं रहा है, बल्कि लोगों ने इसकी लिखित शिकायत चंडीगढ़ बैठे अधिकारियों से भी कर दी है। लोगों का कहना है कि यहां की स्वास्थ्य सेवाओं में तब तक सुधार नहीं किया जा सकता है, जब तक पुराने स्टॉफ को यहां से न बदला जाए।  तिरवाड़ा निवासी यूसुफ खान ने गुटबाजी मामले को लेकर सीएम विंडो में दी शिकायत में बताया कि महिला चिकित...

कांग्रेस को झटका: ब्लॉक समीति मेम्बर और सरपंच भाजपा में शामिल

Image
कांग्रेस को झटका :  ब्लॉक समीति मेम्बर और सरपंच भाजपा में शामिल पार्टी से जोडऩे में भाजपा नेता हबीब का अहम योगदान मोहम्मद मुस्तफा | एटीवी हरियाणा | नूंह | मेवात में कांग्रेस पार्टी को एक बार फिर झटका लगा है। गुरुवार को भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी के निवास पर जिला प्रभारी समय सिंह भाटी व जिला अध्यक्ष नरेंद्र पटेल और भाजपा नेता हबीब हवन नगर नेतृत्व में नगीना ब्लॉक के चेयरमैन, पंचायत समीति के सदस्य और दर्जनभर सरपंचों ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया। इन तमाम लोगों को भाजपा के साथ जोडऩे में भाजपा नेता हबीब हवननगर का अहम योगदान रहा। जिन्होंने उक्त लोगों को भाजपा की नीतियों से जोडऩे के बाद पार्टी में शामिल कराया।   भाजपा नेता हबीब हवन नगर ने कहा कि अब वक्त आ गया है, बदलाव का। लोग लगातार अन्य पार्टियों को छोडक़र भाजपा में शामिल हो रहे हैं। यह सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है। मेवात में इस बार तीनों सीटों पर कमल खिलेगा। लोग अब जागरूक हो चुके हैं, जिन सरकारों में नेताओं ने जनता को झूठे आश्वासन देकर वोट बटोरकर अपना उल्लू सीधा किया है, लोग अब ऐसे ने...

बेटी की शादी बिना दहेज कर पूर्व सरपंच ने समाज में पेश की मिसाल

Image
बेटी की शादी बिना दहेज कर पूर्व सरपंच ने समाज में पेश की मिसाल मोहम्मद मुस्तफा | एटीवी हरियाणा | नूंह | मेवात क्षेत्र में अभी भी समाज दहेज जैसी कुप्रथाओं से बंधा हुआ है। आये दिन दहेज के लिए हत्या, तलाक जैसे मामले सामने आते रहते हैं। इन कुरीतियों से ऊपर उठकर गांव ख्वाजलीकलां के रहने वाले पूर्व सरपंच पहलू खां ने अपनी पोती का एक रुपये से रिश्ता जोडकर बिना दहेज एक रुपये से विदाई कर समाज में मिशाल पेश की है। सरपंच द्वारा बिना दहेज की गई शादी इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।   ख्वाजलीकलां निवासी पहलू खां पूर्व सरपंच ने बताया कि उन्होंने अपनी पोती की शादी भरतपुर जिले के गांव पादपुरी खोह के रहने वाले ग्रेजुएट व बीएससी पास साजिद खान से की। जिसके पिताजी मौलाना सम्मा हर साल गरीब लोगों की मदद करने के साथ-साथ गरीब बहन बेटियों की शादी कराते हैं। इस शादी में न तो कोई सामान दिया गया और न एक रुपये अलावा नकदी। उन्होंने कहा कि जब तक समाज से दहेज कुप्रथा खत्म नहीं होगी तब तक बहन बेटियों पर होने वाले अत्याचार बंद नहीं होगा। जिस धन को लोग अपनी नाक के लिए शादी में खर्च करते हैं, बेहतर...