माह ए रमजान शुरू होते ही लौटी बाजारों में रौनक
माह ए रमजान शुरू होते ही लौटी बाजारों में रौनक मोहम्मद मुस्तफा|एटीवी हरियाणा|मेवात| माह ए रमजान शुरू हो चुका है। बाजार भी पूरी तरह तैयार हो चुके हैं। मस्जिदों में साफ सफाई से लेकर रंग रोगन का काम भी रमजान शुरू होने से पहले ही पूरा कर लिया गया है। इसके अलावा रमजान के माह में रोजा इफ्तियारी के लिए रोजेदार सबसे ज्यादा खजूर और तरबूज को खरीदते हैं। इसको लेकर बाजारों में तरबूज की दुकानें सजने लगी हैं। इसके अलावा लोगों ने जरूरत के सामान की खरीददारी भी शुरू कर दी है। इस महीने में दुकानदारों को काफी मुनाफा होता है। कपड़ा, जूते-चप्पल की दुकानों पर रमजान के महीने में अधिक भीड़ होती है। लोग अपने बजट के हिसाब से खरीददारी करते हैं। बता दें कि साल में 11 महीनों के बाद रमजान का महीने आता है। जिसे बरकत और रहमतों का महीना भी कहा जाता है। इस महीने में मुस्लिम लोग दिन भर भूख प्यास की सिद्दत बर्दाश्त कर रोजा रखते हैं और खुदा की इबादत कर राजी करते हैं। साल के अन्य महीनों के मुकाबले इस महीने में गरीब और जरूरतमंद लोगों की सबसे ज्यादा मदद की जाती है। लोग इस महीने में दिल खोलकर खर्च करते हैं। क्योंकि इस मह...