Posts

बेमोसम बरसात में धुल रहे किसानों के अरमान, मुआवजे की मांग

Image
  बेमोसम बरसात में धुल रहे किसानों के अरमान, मुआवजे की मांग मोहम्मद मुस्तफा, नूंह। नूंह जिले में एक बार फिर लौटी बेमोसम बरसात ने किसानों की कटी हुई गेहूं की फसलों में काफी नुकसान कर दिया है। बरसात में भीगने से हालात ऐसे हो गए हैं कि यदि जल्द कटी हुई फसलों को धूप नहीं मिली तो सडऩे के कगार पर पहुंच सकती हैं। किसानों का कहना है कि जो फसल अभी खड़ी हुई है उसमें तो बाजे बज सकते हैं, लेकिन जिन किसानों ने गेहूं की फसलों को काट लिया उनका बरसात में भीगने से सडऩे का अंदेशा है। किसानों का कहना है कि इस बार गेहूं की फसल पर दोहरी मार पड़ी है। किसान अली मोहम्मद, शहाबुद्दीन, फकरुद्दीन, खुर्शीद, तोसीफ खान, यूसुफ आदि ने बताया कि पहले तो गेहूं की खड़ी फसल पर बेमोसम बरसात की मार पड़ी और अब जब किसानों ने गेहूंं की फसल को काटना शुरु किया तो कटी हुई फसल भी भीगने से खराब होने के कगार पर पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि नूंह जिले में अधिकतर लोग खेती बाड़ी के सहारे ही अपना जीवन यापन करते हैं। लेकिन बेमोसम बरसात में इस बार किसानों के अरमान धुल रहे हैं। जिससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि गेहूं ...

मोहब्बत व भाईचारे का पैगाम देता है माह ए रमजान : वसीम अकरम

Image
  मोहब्बत व भाईचारे का पैगाम देता है माह ए रमजान : वसीम अकरम मोहम्मद मुस्तफा, पिनगवां। रमजान का पाक महीना अल्लाह की इबादत का महीना है जो 12 महीना में सबसे अफजल महीना है इस महीने में मुसलमान एक महीने तक दिन भर भूख प्यास झेलकर खुदा की रजा के लिए रोजा रखते हैं और अल्लाह की इबादत करते हैं। इस महीने में मुसलमानों की सबसे पवित्र किताब कुरान ए पाक नाजिल हुई जो मुसलमान कुरान ए पाक की तिलावत करते हैं इस  महीने में एक नेकी के बदले 70 नेकी का सवाब मिलता है। सुबह फजर की अजान से पहले सेहरी करते हैं और मगरिब के अजान वक्त से पहले रोज इफ्तार करते हैं मुसलमान इस महीना गरीब लोगों की  दिल खोलकर मदद करते हैं। उक्त बातें वसीम अकरम ठेकेदार पिनगवां ने कही।  उन्होंने कहा कि गरीबों को सदका, जकात, फितरा देते हैं जो मोहब्बत का महीना है और आपसी भाईचारे को बढ़ाने का पैगाम देता है इस  महीने में मुसलमान भाई अल्लाह की इबादत करते हैं। इस महीने में जन्नत व रहमत के दरवाजे खोल दिए जाते हैं और दोजख के दरवाजे बंद कर दिए जाते हैं हमें इस महीने की कद्र करते हुए आस-पड़ोस के लोगों का ध्यान रखना चाहिए और...

लापरवाह ट्रेक्टर चालक ने बुझा दिया घर का चिराग

Image
लापरवाह ट्रेक्टर चालक ने बुझा दिया घर का चिराग एटीवी हरियाणा/मोहम्मद मुस्तफा, नूंह। सोमवार को देर शाम चांदडाका गांव के समीप एक लापरवाह ट्रेक्टर चालक ने पांच बहनों के इकलौते भाई और मां-बाप के लिए बुढापे में अंधे की लकडी की तरह सहारा देने वाले युवक को टक्कर मारकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक 23 वर्षीय उमर मोहम्मद पुत्र पहलू रानीका गांव का रहने वाला है। चांदडाका चौकी पुलिस ने लापरवाही से ट्रेक्टर चलाने वाले ट्रेक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार मृतक उमर मोहम्मद को चांदडाका गांव के समीप सडक़ पर पैदल चलते समय एक ट्रेक्टर ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक उमर मोहम्मद पांच बहनों का इकलौता भाई था, जिसके तीन बच्चे हैं। परिवार के मुताबिक उमर मोहम्मद मेहनत मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करता था। जो मां बाप के लिए बुढापे में अंधे की लकडी जैसा सहारा था। मृतक उमर मोहम्मद जमालगढ़ गांव का रहने वाला है, लेकिन वह और उसके माता पिता पिछले करीब चार सालों से रानीका गांव में रह रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरु ...

डिपो होल्डर पर सीएम फ्लाइंग का छापा, कम मिला गेहूं और चीनी

Image
  डिपो होल्डर पर सीएम फ्लाइंग का छापा, कम मिला गेहूं और चीनी शब्बीर अहमद, नूंह।  सोमवार को सीएम फ्लाइंग की टीम ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के उप निरीक्षक रण सिंह को साथ लेकर सीहरी गांव में मसूद डिपो होल्डर की दुकान पर छापा मारा। सीएम फ्लाइंग की भनक लगते ही मसूद डिपो होल्डर तो नौ दो ग्यारह हो गया उसके भतीजे ने को साथ लेकर टीम ने राशन का स्टॉक चैक किया। जिसमें टीम को 15 क्विंटल 70 गेहूं और 69 किलो चीनी कम मिली। इस मामले में उप निरीक्षक रण सिंह द्वारा डिपो धारक के खिलाफ पुन्हाना थाने में लिखित शिकायत दी गई। मुख्यमंत्री उडऩदस्ता से हेड कांस्टेबल अजय कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली की गांव सीहरी में डिपो होल्डऱ मसूद द्वारा राशन वितरण में गडबडी की जा रही है। जिसको लेकर सीहरी गांव में डिपो धारक के ठिकाने पर दबिश दी गई और स्टॉक की जांच की। जांच में डिपो धारक मसूद के स्टॉक में 15 क्विंटल गेहूं और 69 किली चीनी कम पाई गई। उन्होंने बताया कि मौके पर मसूद डिपो होल्डर स्वयं तो नहीं मिला, लेकिन उसके भतीजे को साथ लेकर कार्रवाई की गई है। स्टॉक कम मिलने पर डिपो धारक मसूद के खिलाफ पुन्ह...

बरकतों का महीना है माहे रमजान : मौ.वारिस समाजसेवी

Image
  बरकतों का महीना है माहे रमजान : मौ.वारिस समाजसेवी एटीवी हरियाणा /मोहम्मद मुस्तफा, नूंह। रमजान का महीना रहमत और बरकतों का महीना है। इस महीने में लोग खुदा की इबादत करने के साथ-साथ गरीब लोगों पर भी खर्च करते हैं, जिसे सदका कहा जाता है। रमजान के पवित्र महीने को तीन अशरों में बांटा जाता है। पहले अशरे में खुदा की रहमत नाजिल होती है। दूसरा अशरा बरकत और तीसरा अशरा मगफिरत का होता है।  समाजसेवी मौहम्मद वारिस चांदडाका ने कहा कि रमजान का महीना शुरु होते ही लोगों में चहल पहल बढ़ गई है। मस्जिदों में पहले के मुकाबले इस महीने में नमाजियों की संख्या भी बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि रमजान का चांद नजर आते ही शैतान कैद कर लिया जाता है। जन्नत के दरवाजे खोल दिए जाते हैं और दोजख के दरवाजे बंद कर दिए जाते हैं। अल्लाहतआला अपनी रहमत से गुनाहगारों को अजाब से निजात देते हैं। नेक काम के सवाब में 70 गुना इजाफा कर दिया जाता है । उन्होंने कहा कि सल्लल्लाहू अलैईही वासल्लम ने फरमाया कि अगर लोगों को मालूम हो जाए कि रमजान क्या चीज है तो मेरी उम्मत साल के 12 महीने रमजान होने की तमन्ना करेगी। रमजान का महीना रहमत ...

भाजपा सरकार ओछी राजनीति पर उतर रही है

Image
भाजपा सरकार ओछी राजनीति पर उतर रही है   शेरसिंह डागर, नूंह।  कांग्रेस के युवा नेता धर्मेंद्र चौधरी व भगतसिंह छपेड़ा ने कहा भाजपा पूरी तरह तानाशाही कर रही है। राहुल गांधी की संसदीय सदस्यता को रद्द कराना इसी कड़ी का हिस्सा है। भाजपा लोगों को रोजगार देने व महंगाई पर काबू पाने में नाकाम साबित हुई है। इसलिए इस तरह की राजनीति पर उतारू हो रही है। उक्त युवा नेताओं ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा भाजपा के पैर उखड़ रहे हैं और यह  बौखला रही है और इस तरह के ओछे हथकंडे अपना रही है। लोग भाजपा को पहचान चुके हैं आज महंगाई चरम सीमा पर है लोगों को अपने घर चलाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।    कांग्रेस राज में जो डीजल पेट्रोल 60 से 65 रुपये लीटर मिलता था वह आज 100 रुपये से ऊपर मिल रहा है। बेरोजगारी का आलम इस कदर है जहां देखो बेरोजगारों की फौज खड़ी है । हरियाणा जो देश का नंबर वन राज्य था, उसे भाजपा सरकार ने आज पीछे धकेल कर बहुत बुरी स्थिति में खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना उन बच्चों के लिए अभिशाप है जो दिन रात मेहनत कर फौज में भर्ती ह...

रहमत व बरकत के साथ भाईचारे को बढावा देता है रमजान का महीना : भीमसैन

Image
 रहमत व बरकत के साथ भाईचारे को बढावा देता है रमजान का महीना : भीमसैन एटीवी हरियाणा/मोहम्मद मुस्तफा, नूंह। रमजान का पवित्र महीना लोगों को बुराईयों से रोकता है और हिंदू-मुस्लिम भाईचारे को बढ़ावा देता है। इस महीने में मुस्लिम समाज के लोग दिनभर भूखा प्यासा रहकर खुदा को राजी करने के लिए रोजा रखते हैं। इस महीने में लोग बुरे कामों को छोडक़र भलाई की तरफ बढ़ते हैं, मेवात क्षेत्र में सदियों पुराना हिंदू-मुस्लिम भाईचारा है। जहां पर सब लोग मिल जुलकर रहते हैं। उक्त बातें समाजसेवी भीमसैन पिनगवां ने कही।  उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज के लोग भी हिंदू समाज के लोगों का ख्याल रखते हैं। इस बार रोजे और नवरात्र एक साथ हैं। लेकिन न तो हिंदू समाज के लोगों को नवरात्रों में कोई परेशानी आ रही है और न ही रोजेदारों को। समाजसेवी भीमसैन ने कहा कि मुस्लिम समाज के लोग इस बरकत वाले महीने में गरीब लोगों की भी मदद करते हैं। रमजान के पवित्र महीने को शुरु होते ही बाजारों में भी लोगों की चहल पहल शुरु होने लग जाती है। इस महीने में कपड़े की सबसे अधिक बिक्री होती है, क्योंकि ईद के पर्व पर मुस्लिम समाज के लोग नए कपड़े प...